जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने की घोषणा के बाद से लेकर अब तक शांतिपूर्ण स्थिति के बावजूद प्रशासन ने घाटी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ प्रतिबंध लगाए रखने का फैसला किया है. जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसी अप्रिय घटना को लेकर कोई बड़ी जानकारी नहीं है. सभी नागरिक आपूर्तियां सामान्य बनी हुई हैं. कोई भी गिरफ्तारी या हिरासत पूरी तरह से स्थानीय आकलन के आधार पर है. कंसल ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए कई बार तर्कसंगत ढंग से रोक लगाना आवश्यक हो जाता है.
भारी सुरक्षा बंदोबस्त और आतंकी खतरे के बीच स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार है जम्मू कश्मीर
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि कल कुछ प्रतिबंध लगे रहेंगे. सामान्य नजरिया यही है कि हालात शांतिपूर्ण बने हुये हैं. स्थानीय आकलन के आधार पर छूट दी जायेगी. उन्होंने कहा कि नागरिक आपूर्ति, सामान्य और आपात चिकित्सा सुविधाएं और बिजली आपूर्ति सामान्य बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि मैंने आपको वह सूचना दी जो मेरे पास है, आप स्वतंत्र हैं कि खुद से इसकी पुष्टि करें और राय कायम करें. कंसल ने पूर्व आईएएस शाह फैसल को हिरासत में लेने के सवाल पर कहा कि कोई हिरासत, गिरफ्तारी कानून व्यवस्था के स्थानीय स्तर पर किए आकलन और आवश्यकता के अनुसार होती है.
'15 अगस्त को मनाएं दबाके जश्न': जम्मू-कश्मीर के शीर्ष अधिकारी का कश्मीरवासियों को मैसेज
उन्होंने कहा कि हम किसी व्यक्ति विशेष पर कोई टिप्पणी नहीं करते. जम्मू कश्मीर के अपर पुलिस महानिदेशक जावेद गिलानी ने भी मीडिया को संबोधित करते हुये कहा कि जनसुरक्षा कानून के तहत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और कुछ लोगों को राज्य से बाहर भेजा गया है. उन्होंने कहा कि अबतक, जैसा हमने बोला है, दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें कुछ चोटें आई हैं. जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है. गिलानी ने कहा कि प्रशासन ने कानून व्यवस्था की हालत को देखते हुये तार्किक प्रतिबंध लगाये हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं