कोविड वैक्सीन (COVID Vaccine) का दूसरा ड्राई रन 8 जनवरी को पूरे देश के सभी जिलों में होगा. वैक्सीनेशन के लिए पहला ड्राई रन 28 और 29 दिसंबर को देश के 4 राज्यों में कुछ जगहों पर किया गया था. इसके बाद 2 जनवरी को पूरे देश में पहला ड्राई रन सभी राज्यों के कुछ जिलों में किया गया था. जल्द ही आम लोगों के लिए सरकार की तरफ से वैक्सीनेशन का कार्य शुरु कर दिया जाएगा.कोविड वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए इनमें से कोई भी एक दस्तावेज आवश्यक होगा
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- पासपोर्ट
- फ़ोटो लगा पेंशन डॉक्यूमेंट
- फोटोग्राफ के साथ सांसद/विधायक आदि को जारी किया गया आधिकारिक पहचान पत्र
- फोटोग्राफ लगी हुई बैंक की पासबुक
- श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड
- केंद्र सरकार या राज्य सरकार की कंपनियों द्वारा जारी किए गए फोटो युक्त पहचान पत्र
- NPR के तहत रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड
इनमें से जिस दस्तावेज के साथ टीका लगवाने वाले अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे उसी दस्तावेज को वैक्सीनेशन साइट पर दिखाना होगा. गौरतलब है कि भारत में भी दो वैक्सीन को आपातकाल इस्तेमाल की इजाजत मिल चुकी है. अब चंद दिनों में ये टीके लोगों को लगने शुरू हो जाएंगे. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पहले चरण में हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को टीके लगाए जाएंगे. टीकाकरण अभियान की सफलता और उसके सुचारू रूप से क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने विस्तृत रूप रेखा बनाई है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं