विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

10 प्वॉइंट में समझें रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा की खास बातें

अब होम लोन तथा अन्य प्रकार के कर्ज लेने वाले लोगों को राहत मिलेगी. अब बारी बैंक की होगी और उम्मीद है कि वे ब्याज दरों में कमी करेंगे.

10 प्वॉइंट में समझें रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा की खास बातें
आरबीअई द्वारा रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कटौती किए जाने की बाद अब बैंकों से सस्ते लोन की उम्मीद...
मुंबई:
  1. आरबीआई द्वारा प्रमुख नीतिगत दर रेपो 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.0 प्रतिशत की गई.
  2. रिवर्स रेपो दर 0.25 प्रतिशत घटाकर 5.75 प्रतिशत की गई. होम लोन तथा अन्य प्रकार के कर्ज लेने वाले लोगों को राहत मिल सकती है.
  3. खुदरा मुद्रास्फीति को सतत आधार पर 4 प्रतिशत पर रखने पर जोर.  मुद्रास्फीति को लेकर कुछ जोखिम कम हुए हैं या घटित नहीं हुए हैं.
  4. चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 7.3 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया. निजी निवेश में नई जान डालने, बुनियादी ढांचा की बाधाओं को दूर करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष जोर देने की जरूरत.
  5. विदेशी मुद्रा भंडार 28 जुलाई को 392.9 अरब डालर पहुंचा.
  6. मौद्रिक नीति समिति के चार सदस्यों ने 0.25 प्रतिशत कटौती के के पक्ष में मतदान किया.
  7. राज्यों द्वारा कृषि ऋण माफी से राजकोषीय लक्ष्य बिगड़ने और सार्वजनिक व्यय की गुणवत्ता घटने का जोखिम.
  8. सरकार, रिजर्व बैंक वसूली में फंसे बड़े कर्जों की समस्या के समाधान के लिये मिलकर काम कर रहे हैं.
  9. बैंकों और कंपनियों की बैलेंस शीट की कमजोरी से नये निवेश के प्रभावित होने की आशंका.
  10. एमपीसी की अगली बैठक आगामी तीन-चार अक्तूबर को.
VIDEO : होम लोन हो सकता है सस्ता



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI, RBI Monetary Policy, Interest Rate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com