विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2019

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले, 'जम्मू्-कश्मीर मुद्दे से निबटने में पटेल सही थे जबकि नेहरू गलत'

कानून मंत्री ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले, 'जम्मू्-कश्मीर मुद्दे से निबटने में पटेल सही थे जबकि नेहरू गलत'
  • अहमदाबाद के एक कार्यक्रम में बोले कानून मंत्री
  • अतीत में जम्मू-कश्मीर मसले के लिए नेहरू को ठहराया जिम्मेदार
  • मोदी सरकार की की तारीफ
अहमदाबाद:


केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने बुधवार को अतीत में जम्मू-कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को गलत ठहराया है. साथ ही उन्होंने धारा 370 हटाने के कदम के लिए अपनी पार्टी की सरकार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर मुद्दे से निबटने के मामले में जवाहर लाल नेहरू गलत थे जबकि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल सही थे. वहीं राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने का जिक्र करते हुए प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "एतिहासिक गलती'' को सुधारकर अदम्य साहस का परिचय दिया है. 

कानून मंत्री बोले, 'आतंकवादियों के लिये ढाल बन गया था अनुच्छेद 370'

प्रसाद ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं कहना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर को लेकर सरदार पटेल सही थे लेकिन जवाहर लाल नेहरू गलत थे.  यह (अनुच्छेद 370) एक ऐतिहासिक गलती थी जो (उस समय) की गई और (विशेष दर्जे को समाप्त कर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एतिहासिक गलती को सुधारकर अदम्य साहस का परिचय दिया है. "

 रविशंकर प्रसाद बोले- जो नेता 370 की वकालत कर रहे हैं, क्या वह शहीद औरंगजेब के परिवार के साथ खड़े थे?

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी. प्रसाद ने कहा कि पिछले महीने, जब से संविधान का वह विवादित प्रावधान खत्म किया गया है तब से जम्मू-कश्मीर में ‘‘एक गोली भी नहीं चलाई गई है.'' उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर के 14 पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों को छोड़कर बाकी सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है.'' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Shankar Prasad, Pandit Jawahar Lal Nehru, Sardar Vallabhbhai Patel, Jammu And Kashmir, Kashmir Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com