विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2014

लगता है रतन टाटा भ्रम से ग्रसित हो गए हैं : पश्चिम बंगाल सरकार

लगता है रतन टाटा भ्रम से ग्रसित हो गए हैं : पश्चिम बंगाल सरकार
रतन टाटा की फाइल तस्वीर
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने राज्य में औद्योगीकरण की कमी को लेकर की गई रतन टाटा की टिप्पणी के जवाब में कहा कि लगता है टाटा भ्रांति ग्रस्त हो गए हैं, इसीलिए उन्होंने यह टिप्पणी की है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मित्रा ने कहा, टाटा अब बूढ़े हो चुके हैं और भ्रम से ग्रस्त हो गए हैं। मैं नहीं जनता कि उन्हें यहां हो रहे काम समझ में नहीं आ रहे हैं।

टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा ने बुधवार को टिप्पणी की थी कि पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास के कोई संकेत नहीं नजर आ रहे हैं। टाटा ने यह टिप्पणी इंडियन चैंबर ऑफ कामर्स के महिला अध्ययन समूह की बैठक में की थी।

अमित मित्रा ने कहा कि टाटा समूह की कंपनी टीसीएस यहां 20,000 अतिरिक्त रोजगार का सृजन कर रही है, वहीं अनिल अंबानी समूह और इमामी दोनों राज्य में सीमेंट प्लांट लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, हाल ही में एक अन्य टाटा समूह की कंपनी टाटा मेटालिक ने भी राज्य सरकार को अपनी मौजूदा इकाई के विस्तार के लिए लिखा है।

मित्रा ने कहा उन्हें (टाटा को) पूरी जानकारी नहीं है, क्यों उनका कार्यालय उन्हें सही स्थिति के बारे में जानकारी नहीं देता है। उन्हें हवाई जहाज उड़ाना पसंद है, इसलिए उन्हें उड़ने दीजिए।

लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रतन टाटा, अमित मित्रा, पश्चिम बंगाल, टाटा संस, Ratan Tata, Amit Mitra, West Bengal Government, Tata Group
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com