विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2021

MP: मुरैना में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, मृतक की चाची से रेप में आरोप में जेल से लौटा था आरोपी

मध्य प्रदेश में मुरैना जिले में गुरुवार देर शाम 4 साल की बच्ची की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. आरोपी इससे पहले मृतक बच्ची की चाची के बलात्कार के आरोप में 6 महीने की जेल की सज़ा के बाद कुछ दिनों पहले जमानत पर रिहा होकर गांव लौटा था.

MP: मुरैना में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, मृतक की चाची से रेप में आरोप में  जेल से लौटा था आरोपी
मध्य प्रदेश के मुरैना में बच्ची से कथित तौर पर रेप के बाद हत्या
प्रतीकात्मक फोटो

मध्य प्रदेश में मुरैना जिले में गुरुवार देर शाम 4 साल की बच्ची की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई. आरोपी इससे पहले मृतक बच्ची की चाची के बलात्कार के आरोप में 6 महीने की जेल की सज़ा के बाद कुछ दिनों पहले जमानत पर रिहा होकर गांव लौटा था. नाराज़ परिजनों ने आरोपी को फांसी दिये जाने की मांग को लेकर सबलगढ़ में चक्का जाम कर दिया है.

पुलिस के मुताबिक- सबलगढ़ के एक गांव में बुधवार को 4 साल की बच्ची लापता हो गई. परिजनों ने उसे ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चला शाम को बच्ची का शव घर से लगभग 200 मीटर दूर एक सरसों के खेत में मिला. जांच में पता चला कि जो आरोपी बच्ची की चाची के साथ बलात्कार के मामले में जमानत पर रिहा होकर गांव लौटा है उसे ही बच्ची के साथ आखिरी बार देखा गया था. 


पूछताछ में आरोपी ने बलात्कार के बाद हत्या की बात स्वीकार कर ली है, उसके खिलाफ थाना सबलगढ़ में अपराध आईपीसी की धारा 363,367,302, पाक्सो और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com