विज्ञापन
This Article is From May 10, 2013

रांची : दो लड़कियों की बलि चढ़ाने की कोशिश में कांस्टेबल गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुन्नीलाल के घर से 11 कंकाल बरामद किए गए हैं। मुन्नीलाल से इस सम्बंध में पूछताछ की गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: झारखंड के धनबाद जिले में एक वरिष्ठ कांस्टेबल को दो लड़कियों की बलि चढ़ाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल मुन्नीलाल को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार कर दो लड़कियों को छुड़ाया गया है। लड़कियों के माता-पिता का कहना है कि मुन्नीलाल की मंशा उनकी बेटियों की बलि चढ़ाने की थी और उसने बेटियों के हाथ-पैर बांध दिए थे तथा तांत्रिकों से धार्मिक विधि कर रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुन्नीलाल के घर से 11 कंकाल बरामद किए गए हैं। मुन्नीलाल से इस सम्बंध में पूछताछ की गई है।

उमेश यादव की सात वर्षीया बेटी सीमा और चार वर्षीया छोटी गुरुवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थीं तभी मुन्नीलाल चॉकलेट का लालच देकर कथित रूप से उन्हें वहां से उठा ले गया।

जब लड़कियां शाम तक अपने घर वापस नहीं लौटीं, तब उनके परिवार वालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया और जो बाद में मुन्नीलाल के घर मिलीं।

परिवारवालों का कहना है कि मुन्नीलाल देवी काली के सामने उनके बच्चियों की बलि चढ़ाने वाला था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रांची में कांस्टेबल गिरफ्तार, बलि देने वाला गिरफ्तार, दो लड़कियों की बलि, Policeman Arrested For Human Sacrifice, Ranchi Constable
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com