कोविंद ने वाजपेयी से उनके कृष्ण मेनन मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की. कोविंद के साथ उनकी पत्नी भी थीं. ( फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उनके आवास पर मुलाकात की। वाजपेयी इन दिनों बीमार हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने 19 जून को कोविंद (71) को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था. कोविंद ने वाजपेयी से उनके कृष्ण मेनन मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की. कोविंद के साथ उनकी पत्नी भी थीं.
राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन के बाद से कोविंद कई शीर्ष भाजपा नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. वह पार्टी के महासचिव भी रह चुके हैं. बुधवार को उन्होंने भाजपा के वयोवृद्ध नेता एल.के. आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की थी. कोविंद ने शुक्रवार को नामांकन किया था राष्ट्रपति चुनाव 17 जुलाई को होने हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ramnath Kovind, Presidential Candidate, Atal Bihari Vajpayee, BJP, NDA, Lal Krishan Advani