विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2020

फायरिंग से कुछ ही देर पहले फेसबुक लाइव कर रहा था जामिया में गोली चलाने वाला 'रामभक्त गोपाल'

गोली चलाते वक्त 'यह लो आज़ादी' कहते सुने गए रामभक्त गोपाल ने एक शख्स को ज़ख्मी किया, जिसका नाम शादाब फारुक है.

Also Read in
फायरिंग से कुछ ही देर पहले फेसबुक लाइव कर रहा था जामिया में गोली चलाने वाला 'रामभक्त गोपाल'
गोलीबारी के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है
  • पहले से ही तैयारी से पहुंचा था फायरिंग करने
  • सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट से मिले संकेत
  • फायरिंग में एक शख्स हुआ घायल
नई दिल्ली:

दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) विश्वविद्यालय के पास नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गुरुवार दोपहर को गोली चलाने वाला शख्स अपनी पिस्तौल निकालने से कुछ ही देर पहले फेसबुक पर लाइव था. हमलावर रामभक्त गोपाल ने घटनास्थल पर टहलते हुए अपना खुद का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने काले रंग की बिना बांह की बॉम्बर जैकेट पहनी है, और वह कनखियों से इधर-उधर देख रहा है, जैसे वह अपना निशाना तय करना चाह रहा हो.

गोली चलाते वक्त 'यह लो आज़ादी' कहते सुने गए रामभक्त गोपाल ने एक शख्स को ज़ख्मी किया, जिसका नाम शादाब फारुक है. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया. बाएं हाथ पर ज़ख्म खाए शादाब को जिस वक्त अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ले जाया जा रहा था, उस वक्त तक भी घटनास्थल पर हंगामा मचा हुआ था. गोलीबारी के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, और ट्रैफिक को अन्य रास्तों पर भेज दिया गया है.

जामिया में शख्स ने की खुलेआम फायरिंग, तो बॉलीवुड एक्टर बोले- देश बर्बाद होने की कगार पर...

 रामभक्त गोपाल की सोशल मीडिया साइट पर पहले की गई पोस्ट देखकर भी संकेत मिलते हैं कि वह अपनी हरकत के नतीजों की परवाह किए बिना पूरी तैयारी के साथ वहां पहुंचा था. उसने लिखा था, "मेरे आखिरी सफर में मुझे भगवा में लपेटना और 'जय श्री राम' के नारे लगाना..."

शाहीन बाग में महिलाओं और बच्चों द्वारा पिछले कई हफ्तों से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ जारी प्रदर्शन को लेकर भी उसने एक अन्य पोस्ट में लिखा था, "शाहीन बाग, खेल खत्म..."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rambhakta Gopal, Jamia Millia Islamia, JMI, Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com