विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2020

दिल्ली हिंसा : राम विलास पासवान ने कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, चिराग बोले- कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर पर बीजेपी कार्रवाई करे

एलजेपी नेता और केंद्र सरकार में मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि जो भी दिल्ली में दंगा भड़काने के दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है.

दिल्ली हिंसा : राम विलास पासवान ने कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, चिराग बोले- कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर पर बीजेपी कार्रवाई करे
राम विलास पासवान ने कहा दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी
  • दिल्ली हिंसा पर राम विलास पासवान का आश्वासन
  • दोषियों को सख्त सजा मिलेगी
  • प्रधानमंत्री की नीयत पर शक नहीं करना चाहिए
नई दिल्ली:

एलजेपी नेता और केंद्र सरकार में मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि जो भी दिल्ली में दंगा भड़काने के दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे के दौरान जिस तरह हिंसा होती रही यह राष्ट्र के लिए एक कलंक है. मैं सरकार की तरफ से आश्वासन देता हूं कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. प्रधानमंत्री की नीयत पर किसी तरह की शंका नहीं होनी चाहिए.  वहीं राम विलास पासवान के बेटे और एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि  कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर के खिलाफ बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. इन तीनों नेताओं के खिलाफ प्रशासन की तरफ से भी कार्रवाई की जानी चाहिए.

चिराग ने कहा, 'दिल्ली चुनाव के दौरान अनुराग ठाकुर ने बयान दिया की "गद्दारों को गोली मारो" और उसके बाद गोली भी चली और हिंसा हुई.  लेकिन किसी के खिलाफ भी, चाहे प्रवेश वर्मा हो या अनुराग ठाकुर, कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद कपिल मिश्रा ने  पुलिस को ही धमकी दी और कहा कि जो करना होगा वह करेंगे. अगर सही समय पर कपिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की गई होती यह हिंसा इतनी नहीं फैलती है'.

चिराग ने आगे कहा, 'मैं बीजेपी नेतृत्व से कहूंगा कि ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए . आज सवाल यह उठ रहा है कि प्रभावित इलाकों में इंटरनेट सस्पेंड क्यों नहीं किया गया?  व्हाट्सएप ग्रुप की मॉनिटरिंग समय पर क्यों नहीं की गई? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP, Delhi Violence, Ram Vilas Paswan, Chirag Paswan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com