विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2018

राज्यसभा चुनाव : पत्रकार कुमार केतकर और अभिषेक मनु सिंघवी सहित 10 प्रत्याशी

गुजरात से अमी याज्ञनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री नारानभाई रतवा, झारखंड से धीरज प्रसाद साहू, मध्यप्रदेश से राजमणि पटेल कांग्रेस के उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव : पत्रकार कुमार केतकर और अभिषेक मनु सिंघवी सहित 10 प्रत्याशी
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी सहित 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है.
  • कर्नाटक से एल हनुमानथैया, सैयद नासिर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर प्रत्याशी
  • तेलंगाना से बलराम नाईक, महाराष्ट्र से केतकर होंगे उम्मीदवार
  • कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पश्चिम बंगाल से लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दस उम्मीदवारों के नामों को रविवार को मंजूरी दे दी. इनमें वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर भी शामिल हैं. पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ेंगे.

तृणमूल कांग्रेस पहले ही सिंघवी की उम्मीदवारी का समर्थन करने की घोषणा कर चुकी है. सिंघवी कुछ बड़े मामलों में तृणमूल की ओर से पैरवी कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 10 पार्टी उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी. सोमवार को नामांकन की अंतिम तारीख है.

यह भी पढ़ें : भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए अपने 18 उम्मीदवारों की घोषणा की

पार्टी ने गुजरात से अमी याज्ञनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री नारानभाई रतवा, झारखंड से धीरज प्रसाद साहू, मध्यप्रदेश से राजमणि पटेल के नामों को मंजूरी दी है.

यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव : आरजेडी ने मनोज झा और अशफाक करीम को बनाया उम्मीदवार

पार्टी के बयान के अनुसार पत्रकार केतकार महाराष्ट्र से नामित किए गए हैं. पार्टी ने कर्नाटक से एल हनुमानथैया, सैयद नासिर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर और तेलंगाना से बलराम नाईक को नामित किया है. राज्यसभा चुनाव 23 मार्च को है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajya Sabha Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com