विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2019

पति से अवैध संबंध के शक में डॉक्टर ने महिला और उसके बेटे की हत्या, गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान दीपा गुर्जर के रूप में की गई है. पुलिस ने दीपा और उसके बेटे का पोस्टमॉर्टम कराकर उसका शव परिजनों को सौंप दिया है. 

पति से अवैध संबंध के शक में डॉक्टर ने महिला और उसके बेटे की हत्या, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला डॉक्टर ने एक महिला और उसके बेटे को आग के हवाले कर दिया. घटना में दोनों की ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार आरोपी डॉक्टर को शक था कि उसके पति से दूसरी महिला का अवैध संबंध था. पुलिस की शुरुआत जांच में पता चला है कि आरोपी डॉक्टर ने पहले महिला के घर में स्प्रिट डाला था, इसके बाद ही उसने घर में आग लगाई थी. पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान दीपा गुर्जर के रूप में की गई है. पुलिस ने दीपा और उसके बेटे का पोस्टमॉर्टम कराकर उसका शव परिजनों को सौंप दिया है. 

ग्रेटर नोएडा : महिला को 18वीं मंजिल से फेंक कर मारने का आरोप

इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की पहचान सीमा के रूप में की गई है. साथ ही उसके पति सुदीप और उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में दीपा की बहन राधा ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया था. जहां से दो लोगों को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि तीसरे आरोपी यानी सुदीप को पुलिस रिमांड में भेजा गया है. 

दिल्ली में बंद सुटकेस में मिली महिला की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दीपा सुदीप के ही अस्पताल में नौकरी करती थी. इसी दौरान सुदीप और दीपा के बीच नजदीकियां बढ़ीं. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सुदीप ने दीपा को कुछ समय पहले एक विला भी खरीद कर दिया था. दीपा अपने बेटे के साथ इसी विला में रह रही थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Crime, Rajasthan Police, Women Killed In Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com