विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

Rajasthan Crisis: सीएम गहलोत ने किया शक्ति प्रदर्शन, विधायकों को जुटाकर दिखाई विजयी मुद्रा

Rajasthan Crisis: कांग्रेस लगातार इस बात का दावा कर रही है कि राजस्थान में गहलोत सरकार को कोई खतरा नहीं है. 

Rajasthan Crisis: सीएम गहलोत ने किया शक्ति प्रदर्शन, विधायकों को जुटाकर दिखाई विजयी मुद्रा
Rajasthan Crisis: मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे कांग्रेस विधायक
जयपुर:

Rajasthan Crisis: राजस्थान में चल रही सियासी धक्कामुक्की के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे. विधायक दल की बैठक सुबह 10.30 पर होनी थी लेकिन यह दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई. यहां सीएम गहलोत का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के विधायकों के साथ केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए कांग्रेस के नेता भी नजर आए. सभी नेताओं ने वहां मीडिया की तरफ विजयी मुद्रा में इशारा किया. कांग्रेस लगातार इस बात का दावा कर रही है कि राजस्थान में गहलोत सरकार को कोई खतरा नहीं है. इसे सीएम गहलोत का पायलट के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है.  

राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इससे पहले कहा कि गहलोत सरकार के पास जादुई आंकड़ा मौजूद है. राज्य सरकार कहीं नहीं जाएगी. '' पार्टी नेताओं के मुताबिक विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के साथ साथ बीटीपी के दो, माकपा के एक, राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक सहित अनेक निर्दलीय विधायक पहुंचे हैं.  

इनपुट एजेंसी भाषा से भी 

Video: मध्य प्रदेश और राजस्थान के हालात में 5 बड़े अंतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Crisis, Congress Leader Show Victory Sign, Congress Legislative Party Meeting, Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com