विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2020

राजस्थान ऑडियो टेप मामले में SOG ने संजय जैन को किया गिरफ्तार

राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने आज जोरदार पलटवार करते हुए एक ऑडियो टेप जारी किया.

राजस्थान ऑडियो टेप मामले में SOG ने संजय जैन को किया गिरफ्तार
Rajastha Crisis: कांग्रेस ने जारी किए ऑडियो टेप
जयपुर:

 Rajasthan Audio Tape: राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने आज जोरदार पलटवार करते हुए एक ऑडियो टेप जारी किया. यहां दावा किया गया कि कांग्रेस के बागी विधायक तथाकथित बीजेपी के नेताओं के साथ गहलोत सरकार (Gehlot Government) गिराने को लेकर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि अभी ऑडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन SOG ने संजय जैन को गिरफ्तार कर लिया है. इनका नाम FIR में शामिल है. बता दें कि ऑडियो टेप में इन्हीं की आवाज का दावा किया गया है. संजय जैन के अलावा ऑडियो टेप में भंवरलाल शर्मा और गजेंद्र शेखावत की आवाज होने का भी दावा किया गया है.हालांकि गजेंद्र शेखावत ने इस ऑडियो टेप के दावे को खारिज कर दिया है. 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने  कहा ऑडियो रिकॉर्डिंग में मेरी आवाज नही है. मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा कि अगर मुझे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा तो जरूर जाउंगा. उन्होंने कहा कि मैं कई संजय जैन को जानता हूं.ये कौन से संजय जैन की बात हो रही है. शेखावत ने कहा कि ये बताया जाए कि किस मोबाइल नंबर पर मेरी बात कराई गई.

बता दें कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कल 2 ऑडियो टेप सामने आए हैं. कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा और बीजेपी नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है. भंवर बोल रहे हैं कि अमाउंट की बात हो गई है. संजय जैन बोल रहे हैं कि साहब को बता दिया है.

Video: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Audio Tape, Sanjay Jain, Sanjay Jain Arrested By SOG
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com