विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2019

बारिश में 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' की दर्शक गैलरी में भर गया पानी, वीडियो शेयर कर लोगों ने उठाए सवाल

नर्मदा जिले के केवड़िया में 182 मीटर ऊंची सरदार पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया में अपनी तरह की सबसे ऊंची प्रतिमा है.

बारिश में 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' की दर्शक गैलरी में भर गया पानी, वीडियो शेयर कर लोगों ने उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वालों ने इस स्थिति पर निराशा प्रकट की है.
  • दर्शक गैलरी में घुसा पानी
  • अधिकारी ने कहा सामने से खुली है गैलरी
  • सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई चिंता
अहमदाबाद:

गुजरात में 3000 करोड़ की लागत से बनाए गए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue Of Unity) की दर्शक गैलरी में बारिश का पानी घुस गया है. इस बीच किसी पर्यटक ने फर्श पर फैले पानी और छत से पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मोदी सरकार के इस प्रोजेक्ट को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. अधिकारियों ने बताया कि 135 मीटर ऊंची इस गैलरी के सामने ग्रिल लगा है जिससे भारी बारिश के दौरान तेज हवा के साथ पानी घुस जाता है. 

हेलीकॉप्टर से देखें Statue Of Unity, सरदार पटेल को पास से देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वालों ने इस स्थिति पर निराशा प्रकट की है. नर्मदा जिले के केवड़िया में 182 मीटर ऊंची सरदार पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया में अपनी तरह की सबसे ऊंची प्रतिमा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 31 अक्टूबर को उसका उद्घाटन किया था. एक पर्यटक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी आस के साथ आए थे. लेकिन हमें इस प्रतिमा को वर्षा में देख बहुत बुरा लग रहा है. अभी तो भारी वर्षा हुई भी नहीं है लेकिन मुख्य सभागार और दर्शक गैलरी में पानी भर गया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.''    

सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, रेलवे ने वाराणसी से चलाई विशेष ट्रेन

नर्मदा कलेक्टर और प्रतिमा के लिए मुख्य प्रशासक आईके पटेल कहा कि दर्शक गैलरी के अंदर पानी रिसने की घटना प्राकृतिक है. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के लिए वहां एक चैनल था. 

 उन्होंने कहा, "प्रतिमा की छाती पर बनी दर्शक गैलरी आगे से ग्रिल के साथ खुली है. गैलरी के पीछे की तरफ कांच लगा है.  डिजाइन के हिसाब से सामने का दृश्य खुला है इसलिए यह स्वाभाविक है कि बारिश होने पर पानी अंदर घुसेगा. " 

सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा की 8 साल पहले हो गई थी प्लानिंग

पटेल ने कहा, "बारिश के पानी का निपटान करने के लिए एक चैनल है लेकिन जब हवा की गति अधिक होती है, तो बहुत सारा पानी आता है और हाउस कीपिंग के कर्मचारी लगातार इसे बाहर निकालते हैं.'' उन्होंने कहा यह रिसाव नहीं है जैसा कि दावा किया जा रहा है.  (इनपुट-भाषा)

वीडियो: आसमान से 'स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Statue Of Unity, Rainwater
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com