विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2013

दिल्ली में बारिश : उमस से राहत, मगर यातायात जाम

दिल्ली में बारिश : उमस से राहत, मगर यातायात जाम
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर हुई वर्षा से लोगों को जहां एक ओर उमस से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर जल जमाव से शहर के कई हिस्सों में यात्रियों को परेशानी हुई।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "सड़कों पर जल जमाव के कारण हमें कई स्थानों से यातायात अवरुद्ध होने की शिकायत मिली है।"

कालकाजी, नेहरू नगर, महारानी बाग, आईआईटी फ्लाइओवर, दक्षिणी दिल्ली में रिंग रोड, राजघाट से दिल्ली गेट और पश्चिमी दिल्ली के नारायणा में बरसात के बाद सड़के छोटे नाले में बदल गईं।

अपने दोस्त के साथ खरीदारी करने निकली रीमा तिवारी ने बताया कि बारिश इतनी तेज थी कि उन्हें कनाट प्लेस में एक घंटे रुकना पड़ा। दिल्ली से गुड़गांव और नोएडा जाने वाले लोगों को लंबे जाम में फंसना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार राजधानी में 7.88 मिलीमीटर वर्षा हुई।

सोमवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 85 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

रविवार का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जून महीने में मानसून की दस्तक के बाद से राजधानी में अब तक 460 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में बारिश, उमस, यातायात जाम, Rain In Delhi, Heavy Rain, Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com