विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2019

राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला- 'जो काम देश के दुश्मन नहीं कर पाए, वो नरेंद्र मोदी पूरी ताकत के साथ कर रहे'

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देश के दुश्मनों ने पूरी कोशिश की कि इस देश की उन्नति को खत्म किया जाए, देश को दुश्मनों ने पूरी कोशिश की देश की अर्थव्यवस्था को खत्म किया जाए, लेकिन जो काम वे नहीं कर सके, उसकी कोशिश नरेंद्र मोदी कर रहे हैं.

Also Read in
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला.
  • राजघाट पर CAA के खिलाफ कांग्रेस का धरना
  • राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बोला हमला
  • राहुल ने पीएम मोदी से कई मुद्दों पर सवाल किए
नई दिल्ली:

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस ने नागरिकता कानून (Citizenship Act) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और 'देश की एकता के लिए सत्याग्रह' में भाग लिया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया. इस मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने PM मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कई मुद्दों पर सवाल किए. राहुल ने कहा कि देश के दुश्मनों ने पूरी कोशिश की कि इस देश की उन्नति को खत्म किया जाए, देश को दुश्मनों ने पूरी कोशिश की देश की अर्थव्यवस्था को खत्म किया जाए, लेकिन जो काम वे नहीं कर सके, उसकी कोशिश नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि जो काम आज तक देश के दुश्मन नहीं कर पाए, वो नरेंद्र मोदी पूरी ताकत के साथ कर रहे हैं.

क्या मोदी और शाह में सामंजस्य नहीं या दोनों देश को बेवकूफ बना रहे हैं: कांग्रेस

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आप कांग्रेस पार्टी से नहीं लड़ रहे हो. यह देश की आवाज है और आप देश की आवाज के खिलाफ खड़े हो. आप देश की आवाज से लड़ रहे हो. मैं आपको और आपके दोस्‍त अमित शाह को बताना चाहता हूं कि आप इस आवाज को दबाने की कोशिश करोगे तो भारत की आवाज आपको जवाब देगी. पीएम मोदी के एक बयान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोग कपड़ों से आपको पहचानते हैं. आप दो करोड़ का सूट पहनते हैं. देश की जनता ये जानती है. उन्होंने कहा कि आप देश के युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहे हो. आप बाहर आइए और युवाओं को बताइये कि आपने युवाओं को रोजगार क्‍यों नहीं दिया?

NRC वाले बयान पर विपक्ष ने PM मोदी को घेरा, कहा- अपने ही गृह मंत्री को गलत साबित कर रहे हैं 

कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे दुश्मन जो नहीं कर सके, वह अब नरेंद्र मोदी हमारी तरक्की रोकने के लिए कर रहे हैं. पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब आप हिन्दुस्तान के करोड़ों युवाओं का रोजगाह छीनते हैं, नोटबंदी करते हैं तब आप देश की आवाज को शांत करने की कोशिश करते हैं. गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि आपके मित्र अमित शाह को बताना चाहता हूं कि ये आवाज कांग्रेस की आवाज नहीं, ये भारत माता की आवाज है.

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों पर आया राहुल गांधी का ट्वीट, PM मोदी और अमित शाह को लेकर कही यह बात

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी अगर आप छात्रों को, प्रेस वालों और ज्यूडिशरी पर दवाब डालने की कोशिश करोगे तो भारत माता आपको जवाब देंगी. उन्होंने कहा कि सभी समझ रहे हैं मोदी जी को सिर्फ नफरत फैलाने आती है. इस देश की जनता भारत मां की आवाज इस देश पर आक्रमण करने नहीं देगी. आपको इस देश को बांटने नहीं देगी. यह संविधान सभी धर्म के लोगों ने मिलकर बनाया था. सभी धर्मों के लोगों की आवाज इस संविधान में है. आप इस संविधान पर हमला नहीं कर सकते हैं.

मुस्लिम देशों से मिल रहे समर्थन के कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी परेशान : पीएम मोदी

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक काम में नंबर वन हैं. हिंदुस्‍तान को कैसे बांटा जाए ये आपको सिखाया गया और आप इसमें नंबर वन हो. राहुल गांधी ने गिरती हुई विकास दर पर कहा कि कहां 9 फीसदी विकास दर हुआ करती थी आज 4 फीसदी है. आपने इस देश की अर्थव्‍यवस्‍था को नष्‍ट कर रहे हो. राहुल गांधी ने कहा कि इस देश की आवाज, सबकी आवाज इस संविधान में है. आप इसको नहीं दबा सकते.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Narendra Modi, Citizenship Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com