विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2019

Howdy, Modi के बहाने राहुल गांधी ने PM पर साधा निशाना, बोले- कोई भी कार्यक्रम अर्थव्यवस्था...

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे लिखा, ह्यूस्टन में होने वाला कार्यक्रम अबतक का दुनिया का सबसे खर्चीला कार्यक्रम है. लेकिन कोई भी कार्यक्रम अर्थव्यस्था के मोर्चे पर फैली उस गड़बड़ी को छिपा नहीं सकता है, जिसके लिए 'हाउडी मोदी' (Howdy, Modi) जिम्मेदार हैं.  

Also Read in
Howdy, Modi के बहाने राहुल गांधी ने PM पर साधा निशाना, बोले- कोई भी कार्यक्रम अर्थव्यवस्था...
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • कहा, अर्थव्यवस्था की गड़बड़ी छिपाई नहीं जा सकती
  • जिसके लिए 'हाउडी मोदी' जिम्मेदार हैं
नई दिल्ली:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 'हाउडी मोदी' (Howdy, Modi) कार्यक्रम के बहाने कॉरपोरेट टैक्स घटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. ह्यूस्टन में 22 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम, जिसे आयोजकों ने अमेरिका की धरती पर किसी विदेशी निर्वाचित नेता के कार्यक्रम में सबसे बड़ी हाज़िरी वाला कार्यक्रम करार दिया है, का ज़िक्र करते हुए राहुल गांधी ने शुक्रवार को किए ट्वीट में शेयर बाज़ारों में आए ज़ोरदार उछाल को 'उत्सव' की संज्ञा दी, और हैशटैग #HowdyIndianEconomy भी जोड़ा. राहुल गांधी ने आगे लिखा, ह्यूस्टन में होने वाला कार्यक्रम अबतक का दुनिया का सबसे खर्चीला कार्यक्रम है. लेकिन कोई भी कार्यक्रम अर्थव्यस्था के मोर्चे पर फैली उस गड़बड़ी को छिपा नहीं सकता है, जिसके लिए 'हाउडी मोदी' जिम्मेदार हैं.  

आपको बता दें कि एक दिन पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था. राहुल (Rahul Gandhi) ने भारत की अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए कहा था कि यह सही आकार में नहीं है. उन्होंने उस रिपोर्ट को भी शेयर किया जिसमें कहा गया है कि जून के बाद से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों द्वारा 45 बिलियन डॉलर के शेयर बेचे गए हैं, क्योंकि अर्थव्यवस्था में विश्वास खत्म हो गया है. राहुल ने ट्वीट करते हुए यह भी कहा, 'हाउडी इकोनॉमी कैसी चल रही है मिस्टर मोदी' ऐसा लगता है कि यह बहुत अच्छा नहीं है.' बता दें कि ह्यूस्टन में 22 सितंबर को ‘हाउडी मोदी' नाम से एक कार्यक्रम होने वाला है जिसमें पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल होंगे. 

VIDEO: केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा- देश में रोजगार की नहीं, युवाओं में योग्यता की कमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Howdy Modi, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com