मानसून सत्र (Monsoon Session) शुरू होने से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्विटर के माध्यम से पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला कर साफ कर दिया कि सत्र के दौरान वह आकक्रामक रुख अख्तियार करने वाले हैं. उन्होंने ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा कि कोरोना संक्रमण (Coronavirus Pandemic) के आंकड़े इस हफ़्ते 50 लाख और ऐक्टिव केस 10 लाख के पार हो जाएंगे. अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया. बकौल राहुल गांधी, मोदी सरकार ने कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान ख़ुद ही बचा लीजिए क्योंकि PM मोर के साथ व्यस्त हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कोरोना संक्रमण के आँकड़े इस हफ़्ते 50 लाख और ऐक्टिव केस 10 लाख पार हो जाएँगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 14, 2020
अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया।
मोदी सरकार ने कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान ख़ुद ही बचा लीजिए क्योंकि PM मोर के साथ व्यस्त हैं।
बता दें कि कोरोना संकट के बीच संसद में आज से 18 दिनों के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है. मानसून सत्र में सीमा पर चीन के साथ गतिरोध, कोविड-19 का प्रकोप से निपटने में सरकार की नीतियां, आर्थिक चुनौतियां जैसे मुद्दे छाए रहने की संभावना है. जहां एक तरफ विपक्षी दल इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कराना चाहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकार की नजर करीब दो दर्जन विधेयकों को पारित कराने पर है.
मानसून सत्र में हिस्सा लेंगे फारूक अब्दुल्ला, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार होंगे शामिल
कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की अगुवाई में कार्यमंत्रणा समिति की पहली मीटिंग में इन मांगों को उठाया लेकिन इन चर्चाओं के लिए अब तक समय नहीं दिया गया है. 15 सितंबर को यह बैठक दोबारा होनी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं