रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर एक दस्तावेज अपलोड किया था, जिसके मुताबिक, लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सेना के अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ी है. हालांकि, बाद में रक्षा मंत्रालय ने चीन के अतिक्रमण को कूबलने वाले इस दस्तावेज को हटा लिया. मंत्रालय की ओर से दस्तावेज हटाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर एक बार फिर निशाना साधा है.
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- "चीन के खिलाफ खड़े होने की बात तो भूल जाइए, भारत के प्रधानमंत्री के पास नाम लेने तक का साहस नहीं है. चीन के हमारे क्षेत्र में होने की बात से इनकार करने और वेबसाइट से दस्तावेजों को हटाने से तथ्य नहीं बदलेंगे."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Forget standing up to China, India's PM lacks the courage even to name them.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 6, 2020
Denying China is in our territory and removing documents from websites won't change the facts.https://t.co/oQuxn77FRs
रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर "एलएसी पर चीनी अतिक्रमण" शीर्षक से डाले गए एक दस्तावेज में कहा था, "पांच मई मई से चीन लगातार LAC (Line of Actual Control) पर अपना अतिक्रमण बढ़ाता जा रहा है, खासतौर से गलवान घाटी में. चीन ने 17 से 18 मई के बीच लद्दाख में कुंगरांग नाला, गोगरा और पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी किनारे पर अतिक्रमण किया है."
दस्तावेज में कहा गया है कि 5 मई के बाद से चीन का यह आक्रामक रूप वास्तविक नियंत्रण रेखा पर नजर आ रहा है. 5 और 6 मई को ही पैंगोंग त्सो भारत और चीन की सेना के बीच में झड़प हुई थी. इस दस्तावेज को लेकर भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था. उन्होंने सवाल करते हुए कहा था कि "प्रधानमंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं