राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तीन दिवसीय तमिलनाडु दौरे (Tamilnadu Visit) पर हैं. शनिवार को वह राज्य के तूतूकुड़ी में थे, जहां उनका जमकर स्वागत देखने को मिला. एक संबोधन के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर जोरदार हमला करते हुए RSS को संस्थागत संतुलन बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार बताया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है तो राष्ट्र अशांत होता है. पिछले 6 सालों से सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया जा रहा है. दुख है कि भारत में लोकतंत्र मर गया है क्योकि एक संस्था RSS हमारे देश के संस्थागत संतुलन को बिगाड़ और बर्बाद कर रही है.
संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है तो राष्ट्र अशांत होता है। पिछले 6 सालों से सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया जा रहा है। दुख है कि भारत में लोकतंत्र मर गया है क्योकि एक संस्था RSS हमारे देश के संस्थागत संतुलन को बिगाड़ और बर्बाद कर रही है: कांग्रेस नेता राहुल गांधी https://t.co/LIuWFpQE3d pic.twitter.com/nkoYi8Zc9z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2021
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Read Also: राहुल गांधी को बताया ‘देश के सबसे फिट नेता', उनके ऐब्स और बाइसेप्स देख जनता कर रही तारीफ
इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी पर भी कटाक्ष किया. राहुल ने कहा कि सवाल ये नहीं है कि प्रधानमंत्री उपयोगी हैं या बेकार है. सवाल ये है कि वह किसके लिए उपयोगी हैं. बकौल गांधी, प्रधानमंत्री सिर्फ दो लोगों के लिए उपयोगी हैं, और वो हैं 'हम दो हमारे दो', जोकि उनका इस्तेमाल अपनी दौलत बढ़ाने के लिए कर रहे हैं, जबकि गरीबों के लिए पीएम मोदी बेकार हैं. गौर हो कि राहुल गांधी का इशारा अंबानी और अडानी की तरफ है.
#WATCH : Ques isn't whether PM is useful or useless. Ques is who is he useful to? PM is extremely useful to 2 people i.e. 'Hum do Humare Do', who are using him to increase their wealth, & useless to the poor: Rahul Gandhi while replying to a ques at VOC College in Thoothukudi, TN pic.twitter.com/CPleSwi9BA
— ANI (@ANI) February 27, 2021
राहुल गांधी ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति और इतिहास की बुनियाद है. इस देश में धर्मनिरपेक्षता पर हमला हो रहा है. RSS और बीजेपी इसका नेतृत्व कर रहे हैं. वायनाड से कांग्रेस के सांसद ने कहा कि यह सिर्फ संविधान पर हमला नहीं है बल्कि इतिहास और संस्कृति पर भी हमला है. इसे रोकना बहुत जरुरी है.
Read Also: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम किसान आंदोलन की सबसे बड़ी जीत है, बस किसानों की नहीं
इसके बाद उन्होंने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार को घेरा, राहुल गांधी मे कहा कि चीन ने भारत के कुछ स्ट्रेटेजिक इलाकों पर कब्ज़ा किया है. पहले उन्होंने डोकलाम में आइडिया को टेस्ट किया, उन्होंने देखा कि भारत ने प्रतिक्रिया नहीं की, फिर उन्होंने अपने उस आइडिया को लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश में दोहराया. राहुल गांधी ने कहा कि इस सरकार में देपसांग में हमारी जमीन वापस नहीं आएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं