विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार दिनों की ब्रिटेन, जर्मनी यात्रा पर रवाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए. इस यात्रा में उनके प्रवासी भारतीय लोगों से संवाद करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की संभावना है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार दिनों की ब्रिटेन, जर्मनी यात्रा पर रवाना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए. इस यात्रा में उनके प्रवासी भारतीय लोगों से संवाद करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक उनकी यह यात्रा प्रवासी भारतीयों से संपर्क कायम करने के पार्टी के कार्यक्रम का हिस्सा है. इस यात्रा में उनके जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से भी मिलने की संभावना है. जर्मनी में, वह हैम्बर्ग और बर्लिन में दो सभाओं को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने शेयर किया बाढ़ राहत का वीडियो, बोले- 'यही है भारत'

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ब्रिटेन जाएंगे. वहां वह कुछ स्थानीय भारतीय मूल के सांसदों के सहयोग से 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी ने पिछले साल सितंबर में 'इंडिया ऐट 70' विषय पर कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्रों को संबोधित क्या था.

यह भी पढ़ें : देश को बदलाव की जरूरत जिसके लिए राहुल कड़ी मेहनत कर रहे हैं: रॉबर्ट वाड्रा

उन्होंने इस साल मार्च में सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित किया था और वह मलेशिया भी गए थे. उन्होंने बहरीन में भी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया है जहां उन्हें वहां के शाह ने आमंत्रित किया था. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi UK Visit, Rahul Gandhi Germany Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com