विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2018

राहुल गांधी ने किया सवाल- पहले ललित, फिर माल्या, अब नीरव भी हुआ फरार, कहां है देश का चौकीदार?

राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि पहले ललित फिर माल्‍या, अब नीरव भी हुआ फरार. इससे पहले राहुल ने पीएम मोदी और और वित्त मंत्री अरुण जेटली से इस मामले पर बोलने और ‘‘गुनहगार’’ की तरह व्यवहार नहीं करने को कहा था.

राहुल गांधी ने किया सवाल- पहले ललित, फिर माल्या, अब नीरव भी हुआ फरार, कहां है देश का चौकीदार?
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • राहुल बोले, पहले ललित फिर माल्‍या, अब नीरव भी हुआ फरार
  • साहेब की खामोशी का राज़ जानने को जनता बेकरार
  • राहुल गांधी ने इससे पहले मोदी और जेटली पर आरोप लगाये थे
नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमला बोला है. राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि पहले ललित फिर माल्‍या, अब नीरव भी हुआ फरार. इससे पहले राहुल ने पीएम मोदी और और वित्त मंत्री अरुण जेटली से इस मामले पर बोलने और ‘‘गुनहगार’’ की तरह व्यवहार नहीं करने को कहा था. राहुल ने ट्विटर पर लिखा, पहले ललित फिर माल्या, अब नीरव भी हुआ फरार, कहां है 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' कहने वाला देश का चौकीदार? साहेब की खामोशी का राज़ जानने को जनता बेकरार उनकी चुप्पी चीख चीख कर बताए वो किसके हैं वफादार. 
 
इससे पहले रविवार को भी कांग्रेस अध्‍यक्ष ने इस मामले पर ट्वीट कर पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा था. राहुल ने घोटाले पर पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली की चुप्पी पर सवाल खड़े किए थे. राहुल ने लिखा था, 'पीएम मोदी बच्चों को परीक्षा पास करने का तरीका 2 घंटों तक बताते हैं, लेकिन 22,000 करोड़ रुपये के बैंकिंग घोटाले पर वह 2 मिनट भी नहीं बोलते हैं.' कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में आगे लिखा था, 'मिस्टर जेटली भी छिपे हुए हैं. एक दोषी की तरह व्यवहार करना बंद करिये और मामले पर कुछ बोलिए.' ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसता हुआ हैशटैग (#ModiRobsIndia) भी लगाया था.
 

PNB स्‍कैम: नीरव मोदी की 5694 करोड़ की संपत्ति जब्‍त, 7 साल से चल रहा था घोटाला, 10 बातें

इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने दो घंटे तक बच्चों को बताया कि परीक्षा में कैसे सफलता पाएं लेकिन 22000 करोड़ रुपये के बैंकिंग घोटाले पर दो मिनट नहीं बोलते. श्री जेटली छुप रहे हैं. गुनहगार की तरह व्यवहार करना बंद करें ! बोलिए # मोदीरॉब्सइंडिया.’’ 

PNB घोटाले पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, 'हे प्रधान सेवक, हे प्रधान रक्षक, चौकीदार-ए-वतन...'

पंजाब नेशनल बैंक में फजीवाड़े के आरोपी आभूषण डिजाइनर नीरव मोदी के दावोस में विश्व आर्थिक मंच में भारतीय कारोबारी प्रतिनिधमंडल में मौजूदगी पर कांग्रेस ने गुरूवार को मोदी पर निशाना साधा था. गांधी ने इससे पहले मोदी और जेटली पर आरोप लगाये थे कि घोटाले के बारे में पता रहने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गयी.

VIDEO: PNB घोटाले में सीबीआई की जांच पर सवाल, क्लर्क को क्यों किया गिरफ्तार

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PNB Fraud, PNB Scam, Nirav Modi, PM Modi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com