विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2020

मशहूर शायर राहत इंदौरी भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट करके दी जानकारी

मशहूर शायर राहत इंदौरी (Rahat Indori) कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए हैं. मंगलवार को उन्होंने खुद इस जानकारी ट्विटर के जरिए दी.

मशहूर शायर राहत इंदौरी भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट करके दी जानकारी
राहत इंदौरी ने ट्विटर के जरिए दी जानकारी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

मशहूर शायर राहत इंदौरी (Rahat Indori) कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए हैं. मंगलवार को उन्होंने खुद इस जानकारी ट्विटर के जरिए दी. उन्होंने कहा कि Covid-19 के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है. ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं. दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए बार-बार उन्हें या फिर परिवार को फोन न करें, इसकी जानकारी ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से सभी को मिलती रहेगी.

कोविड-19 महामारी को लेकर मशहूर शायर राहत इंदौरी ने चार लाइनों में बयां किया दर्द, कहा-टूटा हुआ दिल तेरे...

कपिल शर्मा से राहत इंदौरी ने पूछा,'ख्वाब आ के मेरी छत पे टहलते क्यूं हैं', तो कॉमेडियन बोले- एक बार जा के देख...

बता दें कि इन कोरोना के मामलों में बेतहाशा तेजी देखने को मिल रही है, पिछले कुछ दिनों से लगातार रोजाना 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. सोमवार को भी देश में 62,064 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार कर गई. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 15.35 लाख से अधिक हो गई.

Video: वैक्सीन में देरी के बीच ह्यूमन चैलेंज ट्रायल की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahat Indori, Coronavirus, Covid-19, Rahat Indori Covid Positive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com