विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2020

YES बैंक के संकट पर रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कही ये बात...

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बुधवार को कहा कि येस बैंक ने अपनी दिक्कतों के बारे में कई बार सूचित किया था और इन दिक्कतों को दूर करने की योजना बनाने के लिये पर्याप्त समय उपलब्ध था.

YES बैंक के संकट पर रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कही ये बात...
रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (फाइल फोटो)
  • योजना बनाने के लिये पर्याप्त संबंध उपलब्ध था- रघुराम राजन
  • Yes Bank के मामले पर पूर्व गवर्नर ने दिया बयान
  • बैलेंस शीट की सफाई होनी चाहिए
नई दिल्ली:

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बुधवार को कहा कि येस बैंक ने अपनी दिक्कतों के बारे में कई बार सूचित किया था और इन दिक्कतों को दूर करने की योजना बनाने के लिये पर्याप्त समय उपलब्ध था. राजन ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘येस बैंक ने हमें पर्याप्त मौकों पर बताया कि उसके सामने दिक्कतें आ रही हैं, अत: योजना तैयार करने के लिये पर्याप्त समय था. मैं उम्मीद करता हूं कि हमें सबसे अच्छी योजना मिली है. लेकिन मैं दूसरा अनुमान नहीं लगाना चाहता हूं क्योंकि मैं चीजों को विस्तार से नहीं जानता हूं.'' राजन ने कहा, ‘‘बैंकों की बैलेंस शीट की सफाई की अनिच्छा के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था की समस्याएं लंबी खिंच रही हैं. यह काम आपात स्तर पर किये जाने की जरूरत है, अन्यथा एनबीएफसी, निजी बैंक और यहां तक की सरकारी बैंक भी लोगों का विश्वास खो देंगे.''

Yes bank के हैं कस्टमर तो आपके लिए है राहत की खबर, भुगतान करने के लिए करना होगा ये काम

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक (Yes Bank) से निकासी की सीमा तय कर दी थी.  भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक के निदेशक मंडल को भी भंग करते हुए उसपर प्रशासक नियुक्त कर दिया था. RBI ने बैंक के जमाकर्ताओं पर निकासी की सीमा सहित इस बैंक के कारोबार पर कई तरह की पाबंदिया भी लगा दी थी

VIDEO: Yes बैंक के संस्थापक राणा कपूर पर CBI ने दर्ज किया केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghuram Rajan, Yes Bank, RBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com