पंजाब में कांग्रेस के प्रचार में जुटीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि पंजाबियत वह भावना है जो किसी और के सामने नहीं बल्कि ईश्वर के सामने झुकती है. कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर हमला बोला. बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, "आपके सामने जितने भी राजनीतिक दल आते हैं और पंजाबियत की बात करते हैं, उनमें से एक अपने उद्योगपति दोस्तों के सामने झुक चुका है.
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री कल चुनाव के लिए पठानकोट आए, लेकिन किसानों से मिलने के लिए 5-6 किलोमीटर की यात्रा नहीं कर सके. उन्होंने एक साल तक किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर किया."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रियंका ने कहा, "वह अमेरिका, कनाडा का दौरा किया, पूरी दुनिया की यात्रा की और अपने लिए 16,000 करोड़ रुपये के दो चॉपर खरीदे."
READ ALSO: 'मेरा मतलब ऐसे लोगों से था...' : 'UP-बिहार के भइये' वाले बयान पर बवाल के बाद CM चन्नी की सफाई
कांग्रेस नेता ने कहा, "उन्होंने गन्ना किसानों के 14,000 करोड़ रुपये के बकाया का भुगतान नहीं किया. वह एक बार भी आंदोलनकारी किसानों से नहीं मिले. इसके बजाय, उनके मंत्री के बेटे ने अपने वाहन से किसानों को कुचल दिया."
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को "बड़े मियां, छोटे मियां" बताया और और कहा कि दोनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से निकले हैं.
READ ALSO: 'UP- बिहार के भइये' को पंजाब में नहीं फटकने देना है' : पंजाब CM के बयान पर सियासी घमासान
वाड्रा ने कहा कि पंजाब के लोगों, खासकर छोटे एवं मझोले उद्योगों को कोई सहायती नहीं दी गई, चाहे वो नोटबंदी का वक्त हो, जबरन जीएसटी लागू करना हो या फिर कोविड-19 के दौरान पूर्ण लॉकडाउन का समय हो.
पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है जबकि 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी.
वीडियो: 'भइया' वाले बयान पर बरसे PM, प्रियंका गांधी और CM चन्नी पर जमकर साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं