विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2015

बेअंत सिंह की हत्या के दोषी रजोआणा को डेंगू, दो दिन से अस्पताल में भर्ती

बेअंत सिंह की हत्या के दोषी रजोआणा को डेंगू, दो दिन से अस्पताल में भर्ती
पटियाला: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या के दोषी बलवंत सिंह रजोआणा को डेंगू की बीमारी है। बेअंत सिंह की हत्या के मामले में रजोआणा को मौत की सजा सुनाई गई है। वह दो दिन से अस्पताल में भर्ती है।

सरकारी राजेंद्र अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि रात के वक्त तक रजोआणा का सेल काउंट 79,000 से घटकर 52,000 पर आ गया था। इसके बाद उसके शरीर में आज प्लेटलेट्स चढ़ाया गया।

सूत्रों ने बताया कि मैक एलिसा जांच पॉजिटिव थी। वह अब स्थिर है और अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंजाब, पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, बलवंत सिंह रजोआणा, डेंगू, Punjab, Balwant Singh Rajoana, Beant Singh, Dengue