- विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने पुलवामा एनकाउंटर पर दिया बयान
- बोले- एक घटना से नीति की सफलता या असफलता का आंकलन गलत
- एक घटना से यह कहना गलत कि स्थिति खराब हो गई है
Pulwama Encounter: पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ की घटना पर विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कश्मीर का मुद्दा सामान्य नहीं है. यह छद्म युद्ध का मामला है. यह ऐसा मुद्दा है, जिसके लिए चीजें से पहले से की जानी चाहिए थीं. उन्होंने कहा कि एक घटना के आधार पर ही किसी नीति की सफलता या विफलता का आकलन नहीं करना चाहिए. यह मुठभेड़ थी, जहां एक अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए. इसका यह मतलब नहीं कि स्थिति खराब हो गई है. वीके सिंह ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में 2005 से 2012 के बीच शांति थी. मगर 2012 के बाद वहां क्यों अशांति फैल रही है, क्या आपने इसका विश्लेषण किया. आखिर क्या ऐसा हुआ? उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक गठबंधन सरकार सत्ता में आई. जिसमें एक के पास घाटी में व्यापक समर्थन रहा तो दूसरे के पास जम्मू में. लिहाजा पूर्ववर्ती नीतियों की भी समीक्षा करने की जरूरत है. यह देखा जाना चाहिए कि क्या नीतियों की समग्र विफलता या फिर कुछ गलतियों के कारण आतंकवाद को बढ़ावा मिला?
यह भी पढ़ें- पुलवामा हमले में शहीद परिवारों की मदद को मोरारी बापू ने बढ़ाया हाथ, देंगे 1-1 लाख रुपये की मदद
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पांच जवान हुए थे शहीद
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक मेजर समेत सेना के पांच जवान शहीद हो गए, जबकि सेना ने जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया. इस मुठभेड़ में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई. यह मुठभेड़ उस जगह से कुछ ही दूरी पर हुई , जहां तीन दिन पहले 14 फरवरी को सीआरपीएफ की एक बस पर आत्मघाती हमला हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के पिंगलान इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर एक इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने रात में इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया.
यह भी पढ़ें- Pulwama Attack: कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले, भारत पुलवामा हमले का बदला 'अभी' चाहता है
अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.मुठभेड़ में जो जवान शहीद हुए हैं वह 55 राष्ट्रीय राइफल के हैं. शहीद होने वालों में मेजर वीएस ढौंडियाल, हवलदार श्योराम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरि सिंह शामिल हैं.एएनआई के मुताबिक बीती रात पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन भी किया है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ से पीओके के रावलकोट तक जाने वाले बस सेवा को भी सोमवार को लिए रोक दिया गया है.
वीडियो- प्राइम टाइम: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड ढेर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं