विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

जादवपुर यूनिवर्सिटी में बाबुल सुप्रियो का घेराव, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मेरे बाल खीचें और...'

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) का जादवपुर विश्वविद्यालय (Jadavpur University) में छात्रों के एक समूह ने घेराव किया और उन्हें काले झंडे दिखाए.

Also Read in
जादवपुर यूनिवर्सिटी में बाबुल सुप्रियो का घेराव, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मेरे बाल खीचें और...'
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) का जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा.
  • जादवपुर यूनिवर्सिटी में बाबुल सुप्रियो का विरोध
  • कैंपस में लगे 'बाबुल सुप्रियो वापस जाओ के नारे'
  • छात्रों के एक समूह ने काले झंडे भी दिखाए
कोलकाता:

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) का जादवपुर विश्वविद्यालय (Jadavpur University) में छात्रों के एक समूह ने घेराव किया और उन्हें काले झंडे दिखाए. बाबुल सुप्रियो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करने के लिए विश्वविद्यालय आए थे. वामपंथी झुकाव वाले संगठनों-आर्ट फैकल्टी स्टूडेंट्स यूनियन (एएफएसयू) और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (ASFI) के सदस्यों ने शुरुआत में 'बाबुल सुप्रियो वापस जाओ' के नारे लगाते हुए करीब डेढ़ घंटे तक उनको कैंपस में प्रवेश करने से रोका.

अरुण जेटली के अंतिम संस्कार की भीड़ में चोरों ने उठाया फायदा, बाबुल सुप्रियो समेत 11 लोगों के चुराए फोन

शाम पांच बजे परिसर से बाहर निकलते समय भी भाजपा नेता को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. सूत्रों ने बताया कि वह अभी कैंपस में ही रूके हैं, क्योंकि प्रदर्शनकारी छात्रों ने उनकी कार का रास्ता रोक दिया. भारी सुरक्षा के बीच सेमिनार में शिरकत करने वाले सुप्रियो ने कैंपस में संवाददाताओं से कहा, 'मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं. विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों के व्यवहार से दुखी हूं, जिस तरह उन्होंने मेरा घेराव किया. उन्होंने मेरे बाल खींचे और मुझे धक्का दिया.'

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल से सांसद बाबुल सुप्रियो का ट्वीट- 19 में हाफ हुए थे 21 में साफ हो जाएंगे

सूत्रों ने बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास ने प्रदर्शनकारी छात्रों से कारण जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने विश्वविद्यालय के द्वार से हटने से इनकार कर दिया.

'बाबुल सुप्रियो का घेराव गंभीर मामला'
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि बाबुल सुप्रियो का घेराव किया जाना एक गंभीर मुद्दा है. उन्होंने
घटना के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव को तुरंत कदम उठाने को कहा है. मुख्य सचिव मलय डे ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल को आश्वस्त किया कि शहर के पुलिस आयुक्त को फौरन मामले पर गौर करने का निर्देश दिया गया है. 

VIDEO: बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो का ममता बनर्जी पर हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babul Supriyo, Jadavpur University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com