विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

गोरखपुर में बच्चों की मौत के मामले में मेडिकल कॉलेज में धरना प्रदर्शन शुरू

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेडिकल कालेज पहुंच गये हैं.

Also Read in
गोरखपुर में बच्चों की मौत के मामले में मेडिकल कॉलेज में धरना प्रदर्शन शुरू
फाइल फोटो
गोरखपुर: बाबा राघवदास मेडिकल कालेज स्थित नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती 30 बच्चों की मौत के मामले पर विभिन्न सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल आज मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेडिकल कालेज पहुंच गये हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों में सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हैं. प्रदर्शनकारी उक्त घटना में सम्मिलित चिकित्सक, प्रधानाचार्य और अधीक्षक पर हत्या का मामला दर्ज करके इन सबकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वे मृतक बच्चों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं.

जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मेडिकल कॉलेज परिसर में तैनात कर दिया है. मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले कांग्रेस के नेताओं में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर शामिल हैं.

गौरतलब है कि जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने कल बताया था कि मेडिकल कॉलेज में पिछले 48 घंटे में 30 बच्चों की मौत हो गई थी लेकिन उन्होंने बच्चों की मौत का कारण नहीं बताया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gorakhpur Medical College, Gorakhpur Tragedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com