यह ख़बर 14 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

यूपी विधायक पत्नी की हत्या संपत्ति विवाद का नतीजा

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के विधायक हाजी अलीम की पत्नी की हत्या संपत्ति विवाद में कथित तौर पर उनकी पहले विवाह से पैदा बेटों द्वारा अंजाम दी गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर से विधायक अलीम की 40 वर्षीय पत्नी रेहाना की हत्या नौ अक्टूबर को उनके दिल्ली के न्यू जफराबाद स्थित आवास पर कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, विधायक के बेटों दानिश और अनस ने अपने चालक की मदद से कथित तौर पर रेहाना की हत्या की। हत्या का कारण संपत्ति विवाद था। चालक नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस अधिकारी ने कहा, "नदीम को रविवार सुबह गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान उसने विधायक के बेटों का नाम लिया।" उन्होंने कहा कि दानिश और अनस अभी फरार हैं।