विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2021

कोरोना महामारी को लेकर गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में निषेधाज्ञा लागू, जुलूस निकालने की अनुमति नहीं

मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 530 नए मामले सामने आए थे. पुलिस उपायुक्त एस चैतन्य की ओर से जारी आदेश में गृह विभाग और बृहन्मुंबई महानगर पालिका के निर्देशों का हवाला दिया गया.

मुंबई में 10 सितंबर से 19 सितंबर के बीच गणेश उत्सव के दौरान धारा 144 लागू रहेगा. (फाइल फोटो)
मुंबई:

कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर पुलिस ने, मुंबई में 10 सितंबर से 19 सितंबर के बीच गणेश उत्सव के दौरान धारा 144 लागू करने का निर्णय लिया है. गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस दौरान शहर में किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी और श्रद्धालुओं को गणेश पंडालों में जाने की भी इजाजत नहीं होगी. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र के गृह विभाग ने एक दिन पहले पंडालों में जाने पर पाबंदी लगाने संबंधी परिपत्र जारी किया था.

''तालाबों में प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी गणेश प्रतिमा के विसर्जन की अनुमति नहीं दें''

मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 530 नए मामले सामने आए थे. पुलिस उपायुक्त एस चैतन्य की ओर से जारी आदेश में गृह विभाग और बृहन्मुंबई महानगर पालिका के निर्देशों का हवाला दिया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Ganesh Festival, Ganeshotsav In Mumbai, Ganeshotsav Procession, Section 144 In Mumbai, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com