सीबीआई (CBI) फोरेंसिक जांच के लिए दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) के तीन डॉक्टरों की विशेष टीम को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpt) के घर लेकर गई है. अधिकारियों ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के घर का जायजा लेने के बाद डॉक्टरों की टीम अपनी रिपोर्ट देगी. पिछले महीने इस मामले की जांच में दिल्ली एम्स से मदद मांगी थी. उस वक्त एम्स में फोरेंसिक मेडिसिन के हेड डॉ. सुधीर गुप्ता ने एनडीटीवी से कहा था, 'हमारी प्राथमिकता इस मामले की जांच हत्या के एंगल और बाकी एंगल से भी इसकी जांच करने की होगी.' बता दें, इस मामले की जांच में सीबीआई के अलावा ईडी, एनसीबी भी जांच कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: सुशांत केस : शौविक-सैमुअल गिरफ्तार, जानिए ड्रग्स मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले की जांच सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी कर रहा है. सुशांत 14 जून को मुंबई स्थित आवास पर मृ अवस्था में पाए गए थे. मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि एक्टर ने आत्महत्या की है. इसके बाद जुलाई में सुशांत के परिवार की रिय़ा चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था.
यह भी पढ़ें: सुशांत मामले में सीबीआई का मीडिया से कोई भी ब्योरा साझा करने से इंकार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते सुशांक सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में एक्ट्रेस और अन्य के खिलाफ दर्ज करायी गई प्राथमिकी को CBI को ट्रांस्फर किये जाने के फैससे को बरकरार रखा था.
Video:सुशांत केस में ड्रग्स एंगल : NCB की एफआईआर में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं