- प्रियंका ने लिखा, 450 से ज्यादा दिन जेल में गुजार चुके कफील
- लिखा-मुझे उम्मीद है आप इस मामले में संवेदनशीलता दिखाएंगे
- गोरखपुर ऑक्सीजन कांड के समय चर्चा में आए थे डॉ. कफील
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka gandhi) ने गोरखपुर अस्पताल के ऑक्सीजन कांड को लेकर चर्चा में आए डॉक्टर कफील खान (Dr Kafeel Khan) को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र (Letter)लिखा है. इस पत्र में कांग्रेस नेता ने कफील को न्याय दिलाने में उनकी पूरी मदद करने का अनुरोध किया है. प्रियंका ने अपने लेटर में लिखा, 'मुख्यमंत्री महोदय, इस पत्र के माध्यम से डॉक्टर कफील खान का मामला आपके संज्ञान में लाना चाहती हूं. ये अब तक लगभग 450 से ज्यादा दिन जेल में गुजार चुके हैं. डॉ कफील ने कठिन परिसिथतियों में निस्वार्थ भाव से लोगों से लोगों की सेवा की है.'
उन्होंने अपने लेटर में आगे लिखा-मुझे उम्मीद है क आप संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डॉ. कफील को न्याय दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे. मुझे अशा है कि गुरु गोरखनाथ जी की यह सही आपको मेरे इस निवेदन को मानने के लिए प्रेरित करेगी. लेटर का अंत उन्होंने इस संदेश से किया है-मन में रहिणों, भेद न कहिणों, बोलिबा अमृत वाणी, अगिला अगनी होईया हे अवधू आपणा होइबा पाणी. इसके मायने हैं किसी से भेद न करो, मीठीक वाणी बोले, यदि आपके सामने वाला आग बनकर जला रहा तो तो हे योगी तुम पानी बनकर उसे शांत करो.
गौरतलब है कि अगस्त 2017 में जब डॉ. कफील गोरखपुर अस्पताल में ड्यूटी पर थे तब अचानक ऑक्सीजन की सप्लाई खत्म होने से आईसीयू विभाग में भर्ती कई नवजात और बच्चों की जान चली गई थी. उस वक्त डॉ कफील ने बाहर से ऑक्सीजन सिंलेडर का इंतजार करके बच्चों को बचाने की भरसक कोशिश की. मीडिया ने उनके इस काम की भरपूर सराहना की थी हालांकि इसके बाद कफील को विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर दिया गया था, उन्हें कई माह जेल में भी गुजारने पड़े थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पायलट ने प्रियंका गांधी से सीएम बनाए जाने की रखी थी मांग : सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं