विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर इमोशनल हुईं प्रियंका गांधी, बोलीं- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वीं जयंती पर आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक भावुक ट्वीट किया है.

Also Read in
राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर इमोशनल हुईं प्रियंका गांधी, बोलीं- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर शेयर की यह तस्वीर
  • आज राजीव गांधी की 75वीं जयंती
  • प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीर
  • ट्वीट कर शेयर की पिता से जुड़ी यह बात
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वीं जयंती पर आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक भावुक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में प्रियंका ने अपने पिता द्वारा मिली सीख के बारे में जिक्र किया है. उन्होंने लिखा- 'मेरे पिता से मैंने सीखा कि कैसे लोगों की बातों को सुना जाए, अपने दिल में उनके लिए कैसे जगह बनाई जाए, भले ही वे मुझसे कितने भी अलग और विरोधाभासी हों. मैंने उनसे सीखा कि कैसे हंसते रहना और चलते रहना है, भले ही रास्ता कितना भी कठिन हो.'

प्रियंका का कटाक्ष : लगता है मोदी आरएसएस के विचारों का सम्मान नहीं करते

प्रियंका गांधी ने इस ट्वीट के साथ अपनी और पिता राजीव गांधी की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें ईई कमिंस की कविता लिखी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि." बता दें कि कांग्रेस राजीव गांधी की जयंती वाले दिन को 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाती है. साल 1944 में आज ही के दिन राजीव गांधी का जन्म हुआ था.

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर निशाना- 'भयंकर मंदी' पर सरकार की चुप्पी खतरनाक, इसके लिए जिम्मेदार कौन?

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Video: सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिलीं प्रियंका गांधी, सरकार पर उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi Vadra, Rajeev Gandhi 75th Birth Anniversary, Rajeev Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com