विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

नेल्सन मंडेला की जयंती पर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, कहा- मेरे लिए वह...

मंडेला की जयंती के मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उनके साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है.

Also Read in
नेल्सन मंडेला की जयंती पर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, कहा- मेरे लिए वह...
नेल्सन मंडेला के साथ प्रियंका गांधी
  • नेल्सन मंडेला की जयंती पर प्रियंका गांधी ने शेयर की तस्वीर
  • कहा- मंडेला ने कहा था कि मुझे राजनीति में होना चाहिए
  • 'वह हमेशा मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बने रहेंगे'
नई दिल्ली:

अफ्रीका के 'गांधी' कहे जाने वाले नेल्‍सन मंडेला (Nelson Mandela) की आज जयंती है. उन्हें शांति के दूत के रूप में जाना जाता है. महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की तरह अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले मंडेला (Nelson Mandela)  ने रंग भेद के खिलाफ लड़ते हुए 27 साल जेल में काटे थे. मंडेला की जयंती के मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उनके साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. प्रियंका ने बताया, 'मंडेला ने कहा था कि मुझे राजनीति में होना चाहिए.' प्रियंका ने कहा, 'दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे व्यक्तियों की कमी आज पहले से ज्यादा महसूस होती है. उनका जीवन सत्य, प्रेम और आजादी की मिसाल है.'

Nelson Mandela Day: कुछ ऐसा था नेल्‍सन मंडेला का जीवन, जेल में काटे 27 साल, कोयला खदान में किया काम और फिर बने राष्ट्रपति

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए वह अंकल नेल्सन थे जिन्होंने किसी और के कहने से पहले ही कह दिया था कि मुझको राजनीति में होना चाहिए. वह हमेशा मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बने रहेंगे.' प्रियंका के मुताबिक उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है वो 2001 की है जिसमें उनका बेटा भी नजर आ रहा है. 

सुषमा स्वराज ने UN में कहा, नेल्सन मंडेला को भारत रत्न कहने पर गर्व, आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सक्रिय राजनीति में उतरीं और कांग्रेस की महासचिव बनीं. राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के भीतर से यह आवाज उठ रही है कि अब प्रियंका पार्टी का नेतृत्व करें. (इनपुट:भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Congress, Nelson Mandela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com