विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2020

जामिया वीडियो पर बोलीं प्रियंका गांधी- अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार की नीयत देश के सामने आ जाएगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिस जामिया (Jamia) के छात्रों पर कथित तौर पर लाठीचार्ज करती नजर आ रही है.

जामिया वीडियो पर बोलीं प्रियंका गांधी- अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार की नीयत देश के सामने आ जाएगी
प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव हैं. (फाइल फोटो)
  • जामिया के छात्रों को पुलिस ने पीटा था
  • वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप
  • प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिस जामिया (Jamia) के छात्रों पर कथित तौर पर लाठीचार्ज करती नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि अगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो सरकार की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी. उन्होंने गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर यह झूठ बोलने का भी आरोप लगाया कि लाइब्रेरी के भीतर जामिया के छात्रों की पिटाई नहीं की गई थी.

उन्होंने ट्वीट किया, 'देखिए किस तरह दिल्ली पुलिस लाइब्रेरी में छात्रों को अंधाधुंध पीट रही है. एक लड़का किताब दिखा रहा है लेकिन पुलिसवाला लाठियां चलाए जा रहा है.' उन्होंने कहा, 'गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस ने झूठ बोला कि उन्होंने लाइब्रेरी में घुसकर किसी को नहीं पीटा.' प्रियंका ने कहा, 'जामिया के इस वीडियो को देखने के बाद अगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो सरकार की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी.'

जामिया की छात्राओं का आरोप- पुलिस ने प्राइवेट पार्ट्स पर मारी लात, कपड़े फाड़े और गालियां दीं

विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया विभाग) प्रवीर रंजन ने कहा कि यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है और वे जारी जांच प्रक्रिया के तहत इसकी भी जांच करेंगे. इस 48 सेकेंड के वीडियो में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के सात से आठ कर्मी ओल्ड रीडिंग हॉल में प्रवेश करते और छात्रों को लाठी से पीटते हुए दिख रहे हैं.  विश्वविद्यालय 15 दिसम्बर को उस वक्त युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गया था, जब पुलिस परिसर के भीतर उन बाहरी लोगों को तलाश करने के लिए घुसी जिन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शैक्षणिक संस्थान से कुछ दूरी पर हिंसा और आगजनी की थी. लाइब्रेरी में छात्रों पर की गई कथित कार्रवाई के लिए पुलिस को जनाक्रोश का सामना करना पड़ा था.

VIDEO: जामिया यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में पढ़ाई करते वक्त छात्रों की हुई थी पिटाई, Video आया सामने

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Modi Govt, Jamia Viral Video, Delhi Police, Jamia Millia Islamia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com