विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2015

कैमरे में कैद : मध्य प्रदेश में जेल से भागा उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी

कैमरे में कैद : मध्य प्रदेश में जेल से भागा उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी
नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक कैदी जेल से फ़रार हो गया। आरोपी बुधवार की दोपहर जेल से भागा। जेल अधिकारियों को कैदी के भागने की ख़बर एक घंटे बाद लगी, जब सभी कैदियों को बैरक में भेजा जा रहा था।

जेल अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो वो देखकर हैरान रह गए कि कैदी जेल की दीवार को फांदकर भाग गया था। इतनी जल्दी में कैदी भागा कि किसी को कोई भनक तक नहीं लग सकी। तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन क़ैदी की गिरफ़्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

पंकज नाम का ये कैदी हत्या का दोषी था और वह उम्रक़ैद की सज़ा काट रहा था। जेल प्रशासन का कहना है कि कॉन्सटेबल की ग़ैर-ज़िम्मेदारी की वजह से यह घटना हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जेल से भागा कैदी, कैमरे में कैद, नरसिंहपुर, Prisoner Escapes Jail, Narsinghpur, Caught On Camera