विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2017

पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही कर सकते हैं केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार

वेंकैया नायडू के उप राष्ट्रपति चुने जाने की प्रबल संभावना, दो मंत्रालय हो जाएंगे रिक्त

पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही कर सकते हैं केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने की संभावना है.
  • रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास
  • पर्यावरण मंत्रालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन के पास
  • मंत्रिमंडल के विस्तार में नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल के जल्द ही विस्तारित होने की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में कैबिनेट का विस्तार करेंगे. इसके पीछे कारण वेंकया नायडू का उपराष्ट्रपति पद के निर्वाचन लगभग तय होना है, जिनके पास दो मंत्रालय हैं. इसके अलावा रक्षा और पर्यावरण मंत्रालय में भी कोई पूर्णकालिक मंत्री नहीं है.   

मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद से रक्षा मंत्रालय का जिम्मा वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास है और अनिल माधव दवे के निधन के बाद से पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त जिम्मा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्ष वर्धन के पास है. उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू की उम्मीदवारी की घोषणा सोमवार को एनडीए की ओर से कर दी गई है. नायडू के पास फिलहाल सूचना एवं प्रसारण तथा शहरी विकास मंत्रालय का प्रभार है.

बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिपरिषद में संसद के मॉनसून सत्र के बाद एक फेरबदल की उम्मीद है और कुछ नए चेहरे भी कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं. मनोहर पर्रिकर के मार्च में गोवा का मुख्यमंत्री बन जाने के बाद रक्षा मंत्रालय किसी पूर्णकालिक कैबिनेट मंत्री के बगैर रह गया था जबकि अनिल दवे के मई में निधन हो जाने से पर्यावरण मंत्रालय में मंत्री पद रिक्त हो गया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार नवंबर 2014 में अपने कैबिनेट का विस्तार किया था. तब उन्होंने 21 ने चेहरे शामिल किए थे, जिनमें रक्षा मंत्री के तौर पर पर्रिकर भी शामिल थे.

पढ़ें- नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में जल्द बदलाव के आसार, कुछ की हो सकती है छुट्टी, कुछ नए होंगे शामिल

     मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी के हाथ से HRD मिनिस्ट्री छिनी, जावड़ेकर को दी गई

पिछले साल जुलाई में मोदी ने एक और फेरबदल किया, जिसके तहत उन्होंने स्मृति ईरानी की जगह प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया था. स्मृति को वस्त्र मंत्रालय में भेजा गया था. माना जा रहा है कि जल्द ही पीएम मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार को अंजाम देंगे.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Union Cabinet, Cabinet Expansion, Vainkaiyah Naidu, Central Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com