विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2018

प्रवासी भारतीय सांसद सम्मेलन में बोले PM, सर्वाधिक निवेश पिछले तीन साल में ही हुआ - 10 खास बातें

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि हर सेक्‍टर में सुधार आया है और नौजवानों के लिए उनकी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं. उन्होंने कहा कि BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने स्‍वरोजगार के लिए मुद्रा योजना भी शुरू की है.

प्रवासी भारतीय सांसद सम्मेलन में बोले PM, सर्वाधिक निवेश पिछले तीन साल में ही हुआ - 10 खास बातें
प्रवासी सांसद सम्मेलन में पीएम मोदी बोले, सबसे अधिक निवेश पिछले तीन सालों में हुआ
  • विश्‍व का नजरिया हमारे प्रति बदल रहा है
  • यह बदलाव आर्थिक, सामाजिक और वैचारिक स्‍तर पर हो रहा है
  • विदेशी निवेश के मामले में काफी सुधार हुआ है
नई दिल्ली:
  1. पहले प्रवासी सांसद सम्मेलन में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत से जाकर दूसरे देशों में रह रहे भारतीयों के मन से भारत कभी नहीं गया. आज आप सभी को यहां देखकर आपके पूर्वजों को कितनी प्रसन्‍नता हो रही होगी, इसका अंदाज़ा हम आसानी से लगा सकते हैं. आज वे जहां भी होंगे, आपको यहां देखकर प्रसन्‍न होंगे. यहां से जो भी बाहर गए, उनके मन से भारत कभी नहीं निकला. भारतीय मूल के लोग जहां भी गए, उस जगह को उन्होंने अपना बना लिया, वहीं की संस्‍कृति में घुल-मिल गए, वहां के खानपान, सिनेमा - सब में रच-बस गए, लेकिन अपनी संस्‍कृति एवं भारतीयता को सदैव जीवित रखा.
  2. उन्‍होंने कहा कि भारत बदल रहा है और भारत के प्रति दुनिया का नज़रिया भी. देश का गौरव बढ़ाने के लिए भारत के प्रवासी बधाई के हकदार हैं.
  3. प्रधानमंत्री ने कहा, देश में भ्रष्‍टाचार पर काबू पाया गया है और सबसे अधिक निवेश बीते तीन सालों में ही हुआ है. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि हर सेक्‍टर में सुधार आया है और नौजवानों के लिए उनकी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं. उन्होंने कहा कि BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने स्‍वरोजगार के लिए मुद्रा योजना भी शुरू की है.
  4. PM ने कहा कि भारत में कारोबारी माहौल सुधरा है और उसकी ग्‍लोबल रैंकिंग भी सुधरी है. उन्‍होंने कहा कि आज वर्ल्‍ड बैंक, मू‍डीज़ जैसी संस्‍थाएं भारत की ओर ही देख रही हैं.
  5. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी को जबरदस्‍ती तो किसी को बहका-फुसलाकर देश से दूर ले जाया गया, लेकिन आप सभी का एक-एक अंश आज भी यहां मौजूद है.
  6. PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में जो भी निवेश हुआ है, उसका आधा पिछले तीन साल में ही हुआ है. उन्होने दावा किया कि गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स, यानी GST से देश में टैक्‍स सुधार हुआ है और उनकी सरकार ने सैकड़ों अलग-अलग टैक्स के जाल से देश को निकाल दिया है.
  7. उन्‍होंने कहा कि भारत ने हमेशा अपने लोगों की मदद की है, और यही वजह है कि यमन में फंसे लोगों को भारत ने निकाला. इसमें भारत के अलावा कई अन्‍य देशों के लोगों को भी निकाला गया. इतना ही नहीं, जब नेपाल में भूकंप आया था तो भारत सबसे पहले मदद के लिए गया था.
  8. प्रधानमंत्री ने कहा, हमने दोगुनी गति से रेलवे लाइनों का दोहरीकरण किया है. हाईवे, रेलवे, एयरवेज़ और पोर्ट विकसित किए जा रहे हैं.
  9. उन्‍होंने कहा कि राज्यों को केरोसीन-मुक्त बनाने की ओर कदम बढ़ाया गया है और उज्ज्वला योजना से देश की तीन करोड़ महिलाओं को फायदा हुआ है.
  10. PM ने कहा कि 21वीं सदी एशिया की ही है और दो विश्‍वयुद्धों में डेढ़ लाख से ज़्यादा भारतीय शहीद हुए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PIO, Persons Of Indian Origin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com