विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2018

ईस्टर पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

ईस्टर जिसे ग्रीक, लैटिन में पाश्चा भी कहा जाता है, यह दुनियाभर के ईसाइयों के लिए एक बेहद खास दिन होता है. गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन यानी ईस्टर को यीशु फिर से जीवित हो गए थे. 

ईस्टर पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई
फाइल फोटो
नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश और विदेशों में बसे भारतीय नागरिकों को ईस्टर की बधाई दी और आशा जताई कि यह पर्व समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेगा.  कोविंद ने ट्वीट किया, "भारत और विदेश में बसे साथी नागरिकों, खासकर ईसाई समुदाय को ईस्टर की बधाई। भगवान यीशु के फिर से जीवित होने का पवित्र दिन, हमारे दिलों में खुशी और समता का भाव लाता है। यीशु का संदेश हमारे साझा समाज में भाईचारे को बढ़ावा दे."

Easter 2018: क्या होता है ईस्टर? क्यों इस दिन गिफ्ट में दिए जाते हैं रंग बिरंगे अंडे

 
मोदी ने भी ट्विटर के जरिए इस अवसर पर लोगों को बधाई दी.  मोदी ने ट्वीट किया, "मैं आशा करता हूं कि यह खास दिन एकता, शांति और भाईचारे के बंधन को मजबूत करेगा. कामना करता हूं कि भगवान यीशु के महान विचार और आदर्श लोगों को समाज की सेवा करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करें." 

 
ईस्टर जिसे ग्रीक, लैटिन में पाश्चा भी कहा जाता है, यह दुनियाभर के ईसाइयों के लिए एक बेहद खास दिन होता है. गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन यानी ईस्टर को यीशु फिर से जीवित हो गए थे. 


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Easter Greetings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com