ऐसा पहली बार है जब देश का कोई राष्ट्रपति अपनी संपत्ति सार्वजनिक करेगा, जबकि ऐसा कोई कानून नहीं है, जो उन्हें ऐसा करने के लिए कहे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने एक नई परंपरा बनाते हुए जल्द ही अपनी संपत्ति की घोषणा का फैसला किया है। ऐसा पहली बार है जब देश का कोई राष्ट्रपति अपनी संपत्ति सार्वजनिक करेगा, जबकि ऐसा कोई कानून नहीं है, जो उन्हें ऐसा करने के लिए कहे। राष्ट्रपति का फैसला मुख्य सूचना आयोग के सुझाव पर आया है जिसने कहा था कि यह राष्ट्रपति पर निर्भर है कि वह अपनी तथा अपने परिवार के संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें। राष्ट्रपति भवन की प्रवक्ता अर्चना दत्ता ने कहा, भारत के राष्ट्रपति को किसी भी सार्वजनिक प्राधिकरण के समक्ष अपनी संपत्ति की घोषणा करने की जरूरत नहीं है। फिर भी राष्ट्रपति पाटिल इसे घोषित करेंगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
प्रतिभा पाटिल, संपत्ति, राष्ट्रपति