लोकसभा में बुधवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर टिप्पणी करने को लेकर भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा है. राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर को 'आतंकी' कहा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को एक देशभक्त कहा है. यह भारतीय संसद के इतिहास में एक दुखदायी दिन है.'
वहीं, राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रज्ञा ठाकुर जो बोल रही है वह बीजेपी और आरएसएस की आत्मा है. मैं क्या कह सकता हूं. यह कोई छुपा हुआ नहीं है. मैं अपना समय उस महिला के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की मांग करके गंवाना नहीं चाहता हूं. अपने एक ट्विट में राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया. यह भारतीय संसद के इतिहास में दुखद दिन है. मध्यप्रदेश के भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने सदन में नाथुराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था. उनके बयान के बाद संसद में जबर्दस्त हंगामा हुआ. सदन की कार्यवाही से लोकसभा अध्यक्ष ने उनके बयान को हटा दिया.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
Terrorist Pragya calls terrorist Godse, a patriot.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 28, 2019
A sad day, in the history of
India's Parliament.
संसद में प्रज्ञा ठाकुर द्वरा नाथुराम गोडसे को देशभक्त के रूप में व्यक्त करने को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ा रूख अपनाया है. इस बयान पर सदन में रक्षा मंत्री को बयान देना पड़ा है. विपक्षी दलों के हंगामें के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी सभी के आदर्श हैं. वे जाति, धर्म, प्रांत से परे हैं.
BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में गोडसे को 'देशभक्त' बताया, कांग्रेस ने किया विरोध
प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की बीजेपी ने भी निंदा की है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भाजपा, लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करती है, पार्टी ऐसे बयानों का कभी समर्थन नहीं करती. नड्डा ने कहा, प्रज्ञा ठाकुर संसद सत्र के दौरान बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की सिफारिश की जिसे स्वीकार कर लिया गया है.
VIDEO: पक्ष-विपक्ष: रक्षा मंत्रालय की कमेटी में आतंक की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर का नाम क्यों?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं