विज्ञापन
This Article is From May 03, 2015

बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पुलिसवाले की पिटाई

जालंधर: जालंधर में शनिवार को एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवकों को जब पीड़ित के पिता ने रोका तो युवकों के समूह ने एक साथ मिल कर पिता की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में घायल पिता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जालंधर के जीटीबी नगर इलाके में आज देर शाम राजकीय रेल पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल कार्यरत गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटी (15) को कोचिंग से लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान एक युवक ने लड़की पर टिप्पणी की। गुरमीत ने इसका विरोध किया।

उन्होंने बताया कि लड़का नहीं माना और उनके साथ बहस करने लगा। इसके बाद अचानक दर्जन भर लड़के मौके पर पहुंच गए और उनलोगों ने एक साथ मिल कर सिंह की पिटाई कर दी। सिंह को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित का बयान दर्ज किया जा रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पुलिसवाले की पिटाई
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com