विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

छत्तीसगढ़: पुलिस-सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप ध्वस्त किया, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

दंतेवाड़ा पुलिस और बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों ने कटेकल्याण में दो दिन तक चलाए गए अभियान के तहत एक नक्सली कैंप को धवस्त कर बड़ी संख्या में विस्फोटक सामग्री बरामद की है.

Also Read in
छत्तीसगढ़: पुलिस-सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप ध्वस्त किया, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से गोला-बारूद इकट्ठा किया हुआ था. (फाइल फोटो)
  • नक्सलियों ने भारी मात्रा में गोला-बारूद इकट्ठा किया हुआ था
  • खुफिया सूचना के बाद सेना और सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई
  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली
दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा पुलिस और बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों ने कटेकल्याण में दो दिन तक चलाए गए अभियान के तहत एक नक्सली कैंप को धवस्त कर बड़ी संख्या में विस्फोटक सामग्री बरामद की है. नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से भारी मात्रा में गोला-बारूद इकट्ठा किया हुआ था. दंतेवाड़ा एसपी कमलोचल कश्यप ने बताया, 'सुकमा और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया. गुरुवार सुबह टीम लौटी और जवानों ने अधिकारियों के समक्ष अभियान की सफलता का पूरा ब्योरा रखा.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : पुलिस ने किया बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी का दावा

खूफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाया
उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया था. गश्त पर निकली संयुक्त पार्टी ने इलाके की छानबीन की. सूचना सही निकली. नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री इकट्ठा कर रखा था. टीम में शामिल दंतेवाड़ा के डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की 195वीं वाहिनी (कटेकल्याण) के जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. मौके पर पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई. पुलिस टीम को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए.

VIDEO: बस्तर : जवानों के लिए हर रोज बढ़ती चुनौती



मौके से क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने नक्सलियों के अड्डे से 1 एयरगन सहित गोलियों के दो पैकेट, 77 तीर बम, 53 डेटोनेटर, 4 बंडल कोडेक्सा वायर, 43 ग्रेनेड, 20 वायर रहित डेटोनेटर, 1 ड्रम विस्फोटक पावडर, वायरलेस सेट चार्जर, जिलेटीन के 86 स्टिक, 10 किलोग्राम सल्फर, 1 बंडल बिजली वायर, 3 सेफ्टी फ्यूज, एक बंडल रस्सी, तीन किलोग्राम सफेद विस्फोटक, 10 पैकेट सफेद विस्फोटक पावडर, 1 सेट सोलर प्लेट, 3 खाली टिफिन और 1 टंगिया बरामद की है. 

इनपुट: IANS  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Demolish Naxalite Camp, Explosives Recovered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com