नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि एक सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम को उनकी सरकार के प्रदर्शन के फलसफे से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। हरियाणा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में हुए उपचुनावों में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "एक उपचुनाव को जनमत संग्रह या मेरी सरकार के प्रदर्शन के फलसफे से जोड़कर नहीं देखा जा सकता।" सोमवार को हिसार लोकसभा सीट के अलावा महाराष्ट्र के खड़गवासला, बिहार के दरौंदा और आंध्र प्रदेश के बांसवाड़ा के परिणाम आए थे। कांग्रेस को इन चुनावों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वह एक भी सीट जीत नहीं सकी। हिसार, खड़गवासला और बांसवाड़ा के नतीजों को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इन राज्यों में कांग्रेस की ही सरकारें हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हिसार, सरकार, जनमत, संग्रह, पीएम