भारत के प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:
- "भारत को कुछ और बनने की जरूरत नहीं है. भारत सिर्फ भारत बन सकता है. ये एक ऐसा देश है जिसे एक वक्त में सोने की चिड़िया कहा जाता था."
- "भारत युवाओं का देश है. एक ऐसा देश जहां युवाओं की आबादी सबसे ज्यादा है, जो न सिर्फ भारत का बल्कि दुनिया की तकदीर बदल सकते हैं".
- "लोगों की दुआएं और आशीर्वाद आपको बिना थके काम करनी की ताकत देते हैं. जिस एक चीज की जरूरत है वो है प्रतिबद्धता".
- "मैं बहुत ही गरीब परिवार में जन्मा था. मैं बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता था. मेरी मां बर्तन धोया करती थीं , रोजी रोटी के लिए मैं दूसरों के घर में काम किया करता था. मैंने गरीबी बहुत करीब से देखी है. मैं गरीबी में रहा हूं. मेरा पूरा बचपन गरीबी में बीता है".
- "भारत को बहुत तेजी से आगे बढ़ना होगा और यह तब ही मुमकिन होगा जब हर एक भारतीय समृद्ध हो. ये हमारी जिम्मेदारी है कि गरीबों का हाथ थामें."
- "विज्ञान में असफलता जैसा कुछ नहीं होता. वहां सिर्फ प्रयास और प्रयोग होते हैं".
- "हम सब में अच्छे और बुरे गुण होते हैं. जो सदगुणों पर ध्यान देते हैं वे ही जीवन में सफल होते हैं".
- "हमें साथ चलना होगा, हमें साथ आगे बढ़ना होगा, हमें एक साथ सोचना होगा, एक साथ प्रण लेना होगा और एक साथ इस देश को आगे लेकर जाना है".
- "दृढ़ता और तपस्या भारत के मूल्यों के केंद्र में हैं. हमारे गौरवशाली इतिहास में,हमने ऐसा वक्त देखा है जिसने हमारी रफ्तार को धीमा किया लेकिन हमारी भावना को कुचलने नहीं दिया. हमने वापसी की और बड़े मुकाम हासिल किए. इसलिए हमारी सभ्यता को वो मुकाम हासिल है".
- "आप जो बदलाव देखना चाहते हैं देख सकते हैं पर इसके लिए आपको वो बनना पड़ेगा जो आप हैं".
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pm Narendra Modi Birthday, Narendra Modi Birthday, Pm Narendra Modi