यह ख़बर 12 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

पीएम मोदी ने रजनीकांत को तमिल में दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुपरस्टार रजनीकांत को उनके 64वें जन्मदिन पर तमिल में बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में रजनीकांत के दीर्घायु होने की कामना की।

रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लिंगा' भी शुक्रवार को रिलीज हो गई, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी हैं।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, मैं दिग्गज रजनीकांत जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर करे कि वह दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। मोदी ने बाद में यही संदेश तमिल में भी पोस्ट किया।

चार साल बाद रजनीकांत के प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता को 'लिंगा' में देखेंगे। 'लिंगा' हिट जोड़ी, रजनीकांत-केएस रविकुमार की फिल्म है। ‘लिंगा’ का खुमार देश-विदेश में रजनीकांत के प्रशंसकों और उनके चाहने वालों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अरसे बाद चेन्नई के सिनेमाघरों में अपने चहेते अभिनेता की झलक के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com