विज्ञापन

75 साल के इस एक्टर की फिल्म का ओटीटी पर 120 दिन से खत्म नहीं हो रहा क्रेज, शामिल है प्राइम वीडियो की 10 लिस्ट में, कमाए थे 600 करोड़

इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो पर 75 साल के एक एक्टर का जलवा देखने को मिल रहा है, जिसकी तीन साल पुरानी एक फिल्म को ओटीटी पर खूब देखा जा रहा है.

75 साल के इस एक्टर की फिल्म का ओटीटी पर 120 दिन से खत्म नहीं हो रहा क्रेज, शामिल है प्राइम वीडियो की 10 लिस्ट में, कमाए थे 600 करोड़
75 साल के इस एक्टर की फिल्म का ओटीटी पर 120 दिन से नहीं हो रहा क्रेज खत्म
NDTV

ओटीटी पर कब कौन से एक्टर का जलवा दिखने लगे यह किसी को पता नहीं होता है. इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो पर 75 साल के एक एक्टर का जलवा देखने को मिल रहा है, जिसकी तीन साल पुरानी एक फिल्म को ओटीटी पर खूब देखा जा रहा है. तीन साल पहले इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. साउथ से लेकर नॉर्थ तक हर किसी ने फिल्म को खूब पसंद किया था. ओटीटी पर धमाल मचाने वाली इस फिल्म का नाम ‘जेलर' है. 

ओटीटी पर छाई जेलर

75 साल के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर' तीन साल बाद भी अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शकों का पसंदीदा मनोरंजन बनी हुई है. 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म दुनियाभर में करीब 600-605 करोड़ रुपये कमाकर तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हुई थी. अब भी यह ओटीटी प्लेटफॉर्म की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाती रहती है.

रजनीकांत की ‘जेलर' ओटीटी पर नई पीढ़ी और पुराने फैंस दोनों को खूब पसंद आ रही है. ‘जेलर' का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया था, जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन थे. संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है.

‘जेलर' रजनीकांत ने इसमें रिटायर्ड जेलर ‘टाइगर' मुथुवेल पांडियन का किरदार निभाया. कहानी एक शांत पारिवारिक जिंदगी जी रहे पूर्व जेलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बेटे के अपहरण और मंदिर की मूर्तियों की तस्करी के मामले में वापस खतरनाक दुनिया में लौटना पड़ता है. साथ में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, विनायकन, वसंथ रवि, योगी बाबू, तमन्ना भाटिया जैसे दिग्गज कलाकार हैं. मोहनलाल, शिवराज कुमार और जैकी श्रॉफ ने स्पेशल अपीयरेंस दिए.

जेलर की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर' ने शानदार प्रदर्शन किया. ट्रेड ट्रैकर्स के अनुसार फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 600 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था. जबकि रजनीकांत की फिल्म ने भारत में 400 करोड़ ग्रॉस और ओवरसीज से करीब 196 करोड़ रुपये आए थे. ‘जेलर' 2023 की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में से एक बनी और रजनीकांत की करियर की टॉप कमाई वाली फिल्मों में शामिल हो गई.

सिनेमाघरों में सफलता के बाद फिल्म 7 सितंबर 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई. तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की गई थी. रिलीज के तुरंत बाद कई देशों में टॉप 10 में ट्रेंड करने लगी. सालों बाद भी, खासकर सीक्वल ‘जेलर 2' की रिलीज की वजह से ‘जेलर' चर्चा में आ गई है. नवंबर 2026 की शुरुआत में प्राइम वीडियो की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें | Jailer 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर तूफान के बीच आई जेलर 2 की ओटीटी रिलीज डेट, जानें कब और कहां देख सकेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajinikanth, Jailer, Jailer  box Office Collection, Jailer  on Prime Video, Jailer OTT Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com