- नोटबंदी पर पीएम मोदी के समर्थन में उतरा आरएसएस
- देश को इससे लंबे समय में फायदा होगा
- डोकलाम पर पीएम मोदी की रणनीति की तारीफ की
नोटबंदी मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कहा कि इससे देश को लंबे समय में फायदा होगा. इसके साथ ही संघ ने डोकलाम गतिरोध से निपटने को लेकर केंद्र की सराहना की और कहा कि चीनी सैनिकों की वापसी से भारत की ‘प्रतिष्ठा’बढ़ी है. हालांकि इससे पहले संघ से जुडे कुछ संगठनों ने पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों को बंद करने के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की थी। यह पहली बार है जब संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नोटबंदी का स्पष्ट तौर पर समर्थन किया है.
क्या नोटबंदी अपने मकसद में नाकाम रही? रवीश कुमार के साथ देखें प्राइम टाइम
आरएसएस प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा कि चीन ने विगत में कभी भी इस प्रकार का हावभाव नहीं दिखाया था. आरएसएस समन्वय समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद वैद्य ने दावा किया, डोकलाम से चीनी सैनिकों की वापसी के बाद भारत और उसके सशस्त्र बलों की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है. उन्होंने कहा कि चीन अतीत में ऐसे 'दुस्साहसों' में शामिल रहा है, लेकिन यह 'पहली बार' था कि भारत ने अपनी स्थिति 'निर्णायक ढंग से' प्रस्तुत की.
पीएम मोदी ने नोटबंदी को लेकर किए गए थे ये 5 दावे, अब लग रहे सवालिया निशान...
वैद्य ने कहा कि भारत दृढ़तापूर्वक डटा रहा और इसके फलस्वरूप चीन को अपने स्थान से वापस होना पड़ा. वैद्य ने कहा कि यह भी चर्चा की गयी कि किस प्रकार भारत की स्थिति को मजबूत बनाया जाए क्योंकि विश्व तेजी से बदल रहा है और एशिया के घटनाक्रम केंद्र में हैं.
उन्होंने कहा कि आर्थिक नीति से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा संघ से जुड़े संगठनों ने भी आज समाप्त हुई तीन दिवसीय बैठक में अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले से देश को लंबे समय में फायदा होगा. यह पहला मौका है जब संघ के एक शीर्ष पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से नोटबंदी का समर्थन किया है.
सस्ते चीनी उत्पादों के आयात के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरएसएस विदेशी उत्पादों के बहिष्कार में स्वदेशी जागरण मंच का समर्थन करता है. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव या सरकार के कामकाज के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई. बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भाग लिया. (इनपुट्स : भाषा से)
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं